google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: JDS नेता कुमारस्वामी 21 सितंबर को दिल्ली दौरे पर, BJP के साथ गठबंधन पर चर्चा की संभावना

best

Wednesday, September 20, 2023

JDS नेता कुमारस्वामी 21 सितंबर को दिल्ली दौरे पर, BJP के साथ गठबंधन पर चर्चा की संभावना

जनता दल (सेक्युलर) नेता एच.डी. कुमारस्वामी (HD Kumaraswamy) ने बुधवार को कहा कि वह 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कर्नाटक (Karnataka) में संभावित गठबंधन पर चर्चा करने के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से मिलने के लिए 21 सितंबर को नई दिल्ली जाएंगे.कुमारस्वामी ने जद (एस) और भाजपा के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत संबंधी मीडिया रिपोर्ट को महज अटकलें करार दिया और कहा कि अभी तक इस संबंध में कोई चर्चा नहीं हुई है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कर्नाटक में सत्ता में आई कांग्रेस सरकार के खिलाफ मजबूत विपक्ष की आवश्यकता को भी रेखांकित किया और कहा कि चर्चा इसी पर केंद्रित होगी.

कुमारस्वामी ने सुबह संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं सुबह दिल्ली जा रहा हूं. मैं कल केंद्र सरकार (भाजपा) के आलाकमान से मुलाकात करूंगा.'' लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि चन्नापटना निर्वाचन क्षेत्र के लोगों ने उन्हें वोट दिया है और वह उनका प्रतिनिधित्व करते रहेंगे. बाद में दिन में कुमारस्वामी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘कल एक बैठक है. बैठक में चर्चा के बाद इसका नतीजा सामने आएगा. सभी मीडिया रिपोर्ट महज अटकलें हैं. सीट बंटवारे या अन्य चीजों को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है.''

दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की चर्चा तब से सुर्खियों में है, जब भाजपा के वरिष्ठ नेता बी.एस. येदियुरप्पा ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि उनकी पार्टी आम चुनावों के लिए जद (एस) के साथ गठबंधन करेगी और क्षेत्रीय पार्टी कर्नाटक में चार लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिसमें कुल 28 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हैं. भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनावों में कर्नाटक में 25 सीटें जीती थीं, जबकि उसके समर्थन वाली निर्दलीय (मांड्या से सुमलता अंबरीश) ने एक सीट पर जीत हासिल की थी. कांग्रेस और जद(एस) ने एक-एक सीट जीती थी. इस साल मई में हुए 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 135 सीटें मिलीं, जबकि भाजपा को 66 और जद (एस) को 19 सीटें मिलीं.

ये भी पढ़ें-:



from NDTV India - Latest https://ift.tt/HM09Y52

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw