google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: इजरायल एम्बेसी के 'हिन्दी दिवस' समारोह का वीडियो देख खुश हुए PM मोदी, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

best

Thursday, September 14, 2023

इजरायल एम्बेसी के 'हिन्दी दिवस' समारोह का वीडियो देख खुश हुए PM मोदी, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

भारत में हर साल 14 सितंबर को 'हिन्दी दिवस' मनाया जाता है. हिन्दी दिवस के मौके पर इजरायल एम्बेसी का एक वीडियो काफी चर्चा में बना हुआ है. इसे @IsraelinIndia के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. इस वीडियो में एम्बेसी के डिप्लोमैट बॉलीवुड फिल्मों के डायलॉग बोल रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदी फिल्मों के मशहूर डायलॉग के जरिए इज़राइल दूतावास के 'हिंदी दिवस' समारोह की सराहना की है. प्रधानमंत्री ने कहा कि दूतावास का प्रयास जबरदस्त है. 

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर लिखा- "परंपरा, प्रतिष्ठा, अनुशासन… ये इस इजराइल एम्बेसी के तीन स्तंभ हैं. भारतीय फिल्मों के डायलॉग के जरिए हिन्दी को लेकर इजराइली दूतावास का यह प्रयास अभिभूत करने वाला है."

@IsraelinIndia के X हैंडल से जो वीडियो शेयर किया गया है, उसकी शुरुआत 'नाओर गिलोन' के अमिताभ बच्चन के लुक से होती है. तिलक लगाकर नाओर गिलोन बिल्कुल देसी लग रहे हैं. नाओर गिलोन फिल्म मोहब्बतें का फेमस डायलॉग बोलते हैं- परंपरा, प्रतिष्ठा अनुशासन. ये इस इजराइल एम्बेसी के तीन स्तंभ हैं. वहीं, वीडियो के आखिरी में हदास बक्सट दिखती हैं. जो पू (करीना कपूर) का किरदार प्ले कर रही हैं. इन डिप्लोमैट के मुंह से हिन्दी सुनकर आपको भी काफी अच्छा लगने वाला है.

इस वीडियो में अमिताभ बच्चन से लेकर बाबूराव (परेश रावल) के डायलॉग का बखूबी इस्तेमाल किया गया है. वीडियो को खबर लिखे जाने तक 800 से अधिक यूजर्स ने लाइक किया है. 280 से अधिक यूजर्स ने इस वीडियो रिट्वीट किया है. 

ये भी पढ़ें:-

हिन्दी दिवस विशेष : विदेशी राजनयिक क्यों सीख रहे हिन्दी और कैसे इसे सीखने से उनका काम हो जाता है आसान?

हिन्दी दिवस पर विशेष : खुद हिन्दी पढ़ें, और बच्चों को देखने दें - बस, सुधर जाएगी हिन्दी की हालत...



from NDTV India - Latest https://ift.tt/vwFHaNl

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw