google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: ममता बनर्जी स्वास्थ्य जांच के लिए SSKM अस्पताल पहुंचीं, डॉक्‍टरों ने 10 दिन आराम की दी सलाह

best

Sunday, September 24, 2023

ममता बनर्जी स्वास्थ्य जांच के लिए SSKM अस्पताल पहुंचीं, डॉक्‍टरों ने 10 दिन आराम की दी सलाह

स्पेन और दुबई के 12 दिवसीय दौरे से लौटने के एक दिन बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) रविवार शाम को स्वास्थ्य जांच के लिए यहां सरकारी एसएसकेएम अस्पताल पहुंची. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है. ममता बनर्जी को चिकित्सकों ने रविवार को 10 दिन आराम करने की सलाह दी. ममता को हाल में स्पेन और दुबई की यात्रा के दौरान बाएं घुटने में चोट लगी थी. एक अधिकारी ने बताया कि ममता रविवार शाम को स्वास्थ्य जांच के लिए कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल पहुंची थीं, जहां वुडबर्न ब्लॉक में चिकित्सकों ने उनकी एमआरआई समेत कई जांच की. 

अस्पताल के एक चिकित्सक ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री को पिछले हफ्ते विदेश यात्रा के दौरान बाएं घुटने में चोट लग गई थी. इसी घुटने में उन्हें इस साल की शुरुआत में हेलीकॉप्टर से उतरते समय चोट लगी थी...कुछ जांच करने के बाद, हमने उन्हें चलने-फिरने से बचने और 10 दिन तक आराम करने की सलाह दी है.''

मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों ने बताया कि बनर्जी साल की शुरुआत में घायल हो गई थीं, जब वह खराब मौसम के कारण सेवोके हवाई पट्टी पर आपातकालीन लैंडिंग करने वाले हेलीकॉप्टर से उतर रही थीं.

जून में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख के बाएं घुटने के लिगामेंट में चोट लग गई थी और उन्हें माइक्रोसर्जरी से गुजरना पड़ा था.

राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए बनर्जी स्पेन और दुबई की 12 दिवसीय आधिकारिक यात्रा के बाद शनिवार शाम को कोलकाता लौट आईं. 

ये भी पढ़ें :

* "क्या आप ही विपक्षी गठबंधन INDIA को लीड करेंगी": श्रीलंकाई राष्ट्रपति के सवाल पर क्या बोलीं ममता बनर्जी?
* INDIA गठबंधन में दरार? G20 डिनर में ममता के शामिल होने पर भड़की कांग्रेस, नीतीश ने भी 'चौंकाया'
* जी20 रात्रिभोज में ममता बनर्जी के शामिल होने पर अधीर रंजन को ऐतराज, पूछा- क्या वजह है?



from NDTV India - Latest https://ift.tt/X3yGkSA

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw