google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: गाजा में अब तक 16 फिलिस्तीनी पत्रकारों की मौत, इजरायल ने मीडिया संगठनों को बनाया निशाना

best

Thursday, October 19, 2023

गाजा में अब तक 16 फिलिस्तीनी पत्रकारों की मौत, इजरायल ने मीडिया संगठनों को बनाया निशाना

इजरायल और फिलिस्तीनी संगठन (Israel Palestine Conflict) हमास (Hamas)के बीच 7 अक्टूबर से जंग चल रही है. हमास के रॉकेट हमले के बाद से इजरायल भी गाजा पट्टी (Gaza Strip) पर जवाबी हमले कर रहा है. गाजा पर हुए हमले में अब तक आम नागरिकों समेत 16 फिलिस्तीनी पत्रकारों की जान जा चुकी है. हमले के दौरान कई पत्रकार घायल हुए हैं. फिलिस्तीनी पत्रकार संगठन सिंडिकेट ने सोमवार को इसकी जानकारी दी.

सिंडिकेट ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि गाजा पर 13 दिनों से जारी इजरायली हमलों में 50 स्थानीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठनों को निशाना बनाया. इसके अलावा 2 पत्रकार लापता हो गए. ये दोनों पत्रकार गाजा में सत्तारूढ़ फिलिस्तीनी इस्लामिक प्रतिरोध आंदोलन (हमास) और इजरायल के बीच तनाव को कवर कर रहे थे.

बयान में यह भी कहा गया कि गाजा में लगातार बिजली कटौती और इंटनेट समस्या के कारण पत्रकारों की कवरेज जारी रखने की क्षमता सीमित हो गई है. सिंडिकेट ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पत्रकारों की सुरक्षा के लिए दखल देने की अपील की.

गाजा में अब तक 3785 लोगों की मौत
समाचार एजेंसी 'रॉयटर्स' की जानकारी के मुताबिक, हमास के कब्जे वाले गाजा के हेल्थ डिपार्टमेंट के हवाले से बताया है कि गाजा में अब तक कुल 3785 लोग मारे गए हैं. इनमें 1524 बच्चे और 120 बुजुर्ग हैं. वहीं, इजरायल में 1500 से ज्यादा लोगों की जान गई है. कुल मिलाकर 4 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं.

जंग में कई देशों के नागरिकों की भी हुई मौत
अर्जेंटीना-  अर्जेंटीना के विदेश मंत्री सेंटियागो केफिरो ने बताया कि इजरायल में उनके 7 नागरिकों की मौत हुई है. 15 अभी भी लापता हैं. इजरायल में मौजूद करीब 625 अर्जेंटीनी नागरिकों ने अपने देश की सरकार से उन्हें वहां से सुरक्षित निकालने की मांग की है. 

ऑस्ट्रिया- ऑस्ट्रिया की सरकार ने बताया कि हमास हमले के बाद से 3 ऑस्ट्रियन-इजरायली नागरिक लापता हैं. इन नागरिकों के पास दोनों देशों की दोहरी नागरिकता है. 

ब्राजील- ब्राजील के विदेश मंत्रालय ने भी जानकारी दी है कि उनके भी 3 ब्राजीली-इजरायली नागरिक लापता हैं. तीनों नागरिक म्यूजिक फेस्टिवल में शामिल होने गए थे. आशंका है कि हमास के आतंकियों ने इन लोगों को अगवा कर लिया. 

कंबोडिया- कंबोडिया के एक नागरिक की इजरायल पर हुए हमलों में मारे जाने की खबर है. कंबोडिया के 2 नागरिक भी लापता हैं. 

थाईलैंड- हमास के हमलों में थाईलैंड के अब तक 18 नागरिकों की मौत हो चुकी है. थाईलैंड के 11 नागरिकों को बंधक बना लिया गया है.विदेशी मामलों के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि हमले में 9 नागरिक घायल हुए हैं.

अमेरिका- संयुक्त राज्य अमेरिका ने सोमवार को कम से कम 11 अमेरिकी नागरिकों की मौत की पुष्टि की. अमेरिका ने आशंका जताई कि हमास की ओर से बंधक बनाए गए लोगों में अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं.

नेपाल- तेल अवीव में हुए हमले में नेपाल के 10 नागरिकों की मौत की खबर है. नेपाल ने कहा कि रविवार को कहा कि किबुत्ज़ अलुमिम में हमारे 10 नागरिकों की मौत हो गई है, जो हमास के हमले का एक प्रमुख केंद्र था.

यूक्रेन- यूक्रेन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ओलेग निकोलेंको ने रविवार को कहा कि वर्षों से इज़रायल में रह रहीं 2 यूक्रेनी महिलाओं की हत्या कर दी गई.

फ्रांस- फ्रांसीसी सरकार ने कहा, "इजरायल के खिलाफ हमास के आतंकवादी हमलों में 2 फ्रांसीसी लोग मारे गए हैं. फ्रांसीसी विदेश मंत्रालय ने स्थिति को चिंताजनक  बताते हुए कहा कि हमास द्वारा इजरायल में घातक हमले शुरू करने के बाद लापता हुए उसके 14 नागरिकों में से एक 12 वर्षीय बच्चा भी शामिल है.

रूस- तेल अवीव में हुए हमले में रूस के कम से कम एक नागरिक की मौत हो गई है, जबकि 4 नागरिक लापता हैं.

यूके- ब्रिटेन में इजरायल के राजदूत ने व्यक्ति का नाम बताए बिना कहा कि 26 वर्षीय एक ब्रिटिश नागरिक लापता है.

कनाडा- कनाडाई सरकार ने सोमवार को कहा कि एक कनाडाई की मौत हो गई है. 3 अन्य लापता हैं.

कंबोडिया- कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट ने कहा कि एक कंबोडियाई छात्र की मौत हो गई.

जर्मनी- जर्मन विदेश मंत्रालय के एक सूत्र ने रविवार को कहा कि हमास ने कई जर्मन-इजरायल नागरिकों का अपहरण कर लिया है.

फिलीपींस- इजरायल में फिलीपींस के राजदूत ने मंगलवार को कहा कि 5 नागरिकों का पता नहीं चल पाया है, उनमें से एक का संभवतः अपहरण कर लिया गया है.

चिली- चिली के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को हमास के हमलों के बाद उसके 2 नागरिकों के लापता होने की पुष्टि की है. यह कपल किबुत्ज़ पर रहता था.

इटली- इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने कहा कि उसके दो इजरायली-इटैलियन नागरिक लापता हैं.

पराग्वे- पराग्वे की सरकार ने कहा कि इजरायल में हमास के हमले के बाद से पराग्वे के दो नागरिक लापता हैं.

पेरू- पेरू के विदेश मंत्रालय ने कोई और विवरण दिए बिना कहा कि उसके 2 नागरिक लापता हैं.

श्रीलंका- इजरायल में श्रीलंका के राजदूत ने मंगलवार को कहा कि 2 नागरिक लापता हैं. इनमें से एक 48 वर्षीय पुरुष और एक 49 वर्षीय महिला हैं.

तंजानिया- इजरायल में तंजानिया के राजदूत ने बताया कि उसके 2 नागरिक लापता हैं.

मेक्सिको- मेक्सिको की विदेश मंत्री एलिसिया बार्सेना ने बताया कि उसके 2 मैक्सिकन नागरिक लापता हैं.

कोलंबिया- कोलंबिया में इजरायल के राजदूत ने बताया कि हमास के हमले में 2 कोलम्बियाई नागरिक लापता हैं.

पनामा- पनामा की सरकार ने कहा कि उसके एक नागरिक लापता हैं.

आयरलैंड- आयरिश सरकार ने कहा कि इजरायली-हमास संघर्ष में एक महिला नागरिक लापता हैं.

ये भी पढ़ें:-

इजरायल-हमास के बीच जंग का दायरा बढ़ने का खतरा, US-UK ने अपने नागरिकों से लेबनान छोड़ने को कहा

Explainer: क्या गाजा पर हमले की वजह से इजरायल के खिलाफ लामबंद हो जाएंगे अरब देश?
 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/n2zHDKg

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw