google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: दिल्ली के नंद नगरी इलाके में बाल्मीकि जयंती के मौके पर 2 समुदायों में झड़प, 2 युवक जख्मी

best

Sunday, October 29, 2023

दिल्ली के नंद नगरी इलाके में बाल्मीकि जयंती के मौके पर 2 समुदायों में झड़प, 2 युवक जख्मी

दिल्ली के नंद नगरी इलाके में शनिवार बाल्मीकि जयंती के मौके पर कुछ शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया. जुलूस में शामिल कुछ बाइक सवार लड़के छोटा रास्ता लेने के चक्कर में ई-ब्लॉक मस्जिद  (E-Block Mosque) के सामने पहुंच गए. बाइक सवार लड़के धार्मिक नारेबाजी भी कर रहे थे. मस्जिद के सामने मौजूद विशेष समुदाय के लड़कों ने इनको नारेबाजी करने से रोका तो विवाद हो गया. देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई.  इन लोगों ने जुलूस निकाल रहे लड़कों को वापस खदेड़ दिया.  बवाल के दौरान दो युवक मामूली रूप से जख्मी हो गए जबकि भीड़ ने इनकी बाइकों को भी तोड़ डाला. 

बवाल की सूचना मिली तो तुरंत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया.  हालात को काबू कर लिया गया. उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी जॉय टिर्की के मुताबिक बाइक सवार लड़के जुलूस के रास्ते को छोड़कर छोटा रास्ता लेकर यहां से गुजर रहे थे. यह जुलूस का तय रास्ता नहीं था.  फिलहाल घायलों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है. सीसीटीवी और वीडियो के आधार पर हमला करने वाले लड़कों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. दोनों ही समुदाय के बुजुर्ग लोगों को बिठाकर बैठकें की जा रही हैं. पुलिस ने सभी से शांति की अपील की है.  पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम करीब 6.30 बजे नंद नगरी से बाल्मीकि जयंती के मौके पर जुलूस निकाला जा रहा था.  उसमें भारी संख्या में लोग मौजूद थे. इसी जुलूस में दिलशाद गार्डन निवासी अंकित और उसके दोस्त भी बाइक लेकर शामिल होने नंद नगरी पहुंचे थे. 

जुलूस के लिए पहले से निर्धारित रूट था.  मेन रोड होता हुआ जुलूस आगे बढ़ रहा था.  इस बीच अंकित और उसके दोस्त करीब आधा किलोमीटर जुलूस से दूर थे. इन लोगों ने जुलूस में जल्दी शामिल होने के लिए ई-ब्लॉक मस्जिद वाला रूट ले लिया.  स्थानीय निवासियों का आरोप है कि करीब 20-25 बाइकों पर सवार होकर लड़के मस्जिद के सामने जाकर नारेबाजी करने लगे. मना करने पर विवाद होने लगा. मौके पर भीड़ इकट्ठा हुई तो उनको वापस खदेड़ दिया
लात-घूंसों और डंडों से इन पर हमला कर दिया गया. 

हमले में अंकित और सिद्धू नामक दो लड़कों को चोट लगी. इनकी बाइक भी तोड़ दी गई.  घायलों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद इनको छुट्टी दे दी गई.पुलिस का कहना है कि पांच-छह बाइकों पर 10-12 लड़के वहां से गुजर रहे थे. वहीं स्थानीय लोगों का दावा कि 20-25 बाइकों पर 50 से 60 लड़के जानबूझकर वहां से नारेबाजी करते हुए गुजर रहे थे. घटना के वीडियो भी वायरल हुए हैं.  उसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - Latest https://ift.tt/0xuCWcV

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw