google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: जानें, इजराइल पर 20 मिनट में 5000 रॉकेट दागने वाले हमास ग्रुप के बारे में 5 बातें

best

Saturday, October 7, 2023

जानें, इजराइल पर 20 मिनट में 5000 रॉकेट दागने वाले हमास ग्रुप के बारे में 5 बातें

  1. हमास (Ḥarakat al-Muqāwamat al-Islāmiyyah) की स्थापना साल 1987 में इजरायली शासन के खिलाफ एक फिलिस्तीनी विद्रोह के दौरान हुई. इसका मकसद फिलिस्तीन में इस्लामिक राज्य स्थापित करना है.
  2. हमास वर्तमान में गाजा पट्टी पर नियंत्रण रखता है, जो पूर्वी भूमध्यसागरीय तट पर एक फिलिस्तीनी क्षेत्र है. 2006 के फिलिस्तीनी विधायी चुनावों में जीत हासिल करने के बाद, इसने 2007 में अपने प्रतिद्वंद्वी फतह के साथ हिंसक संघर्ष के बाद गाजा पर कब्जा कर लिया. तब से, हमास गाजा पर राज कर रहा है, जबकि फतह वेस्ट बैंक पर शासन करता है.
  3. हमास को इजराइल, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोपीय संघ और कई अन्य देश एक आतंकवादी संगठन मानते हैं. 
  4. हमास ने पिछले कुछ वर्षों में इजराइल के ठिकानों पर इसने कई हमले किए हैं, जिनमें आत्मघाती बम विस्फोट, रॉकेट लॉन्च और हिंसा के अन्य तरीके शामिल हैं. इस वजह से दोनों तरफ काफी संख्या लोगों की जानें गई हैं.
  5. शनिवार को 5000 रॉकेट दागकर इजराइल पर हमास ने पिछले कुछ वर्षों में सबसे घातक हमला किया है. 
     


from NDTV India - Latest https://ift.tt/sVvnMIW

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw