google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: फोन में खोईं थी काजोल तभी दुर्गा पंडाल में गिरीं धड़ाम से, लोग बोले- ऐसा भी क्या...

best

Monday, October 23, 2023

फोन में खोईं थी काजोल तभी दुर्गा पंडाल में गिरीं धड़ाम से, लोग बोले- ऐसा भी क्या...

Kajol Fell From Stage: दुर्गा पंडाल में इन दिनों खूब रौनक देखने को मिल रही है. हर बार की तरह इस बार भी मुखर्जी परिवार को दुर्गा पंडाल में पूजा के दौरान स्पॉट किया गया. इस बार दुर्गा पूजा में रानी मुखर्जी, ईशा देओल, काजोल, हेमा मालिनी, तनीषा मुखर्जी शामिल हुईं. हालांकि इस दौरान काजोल के साथ एक ऐसा हादसा हो गया कि एक्ट्रेस सुर्खियों में आ गईं. दरअसल, काजोल स्टेज पर से गिरती-गिरती बचीं. काजोल के बेटे युग उन्हें बचाते दिखे. आखिर क्या हुआ काजोल के साथ चलिए आपको बताते हैं.

महासप्तमी के मौके पर काजोल को उनके बेटे युग के साथ देखा गया. इस दौरान काजोल गुलाबी रंग की साड़ी में बहुत खूबसूरत नजर आ रही थीं. वहीं युग भी सफेद रंग के कुर्ते पजामे में बिलकुल अपने पापा अजय देवगन की तरह हैंडसम दिख रहे थे. मां-बेटे की जोड़ी पूजा में शामिल हुए और पैपराजी को भी पोज दिए. लेकिन जब दर्शन करके काजोल लौट रही थीं तब अचानक उनके पैर लड़खड़ाए और वे गिरते-गिरते बचीं. हुआ ये कि काजोल फोन पर बिजी थीं और आगे की तरफ बढ़ रही थीं. उतरते वक्त उन्होंने ध्यान नहीं दिया और वह लड़खड़ा जाती हैं. 

काजोल का फोन नीचे गिर जाता है और एक्ट्रेस सबसे पहले फोन ही उठाती हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने इस पर रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं. एक यूजर ने लिखा है, 'इसे पोस्ट करने की जरूरत नहीं थी. ऐसा हादसा किसी के भी साथ हो सकता है'. तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'काजोल मैम के साथ ये सब नार्मल है'. एक और यूजर लिखते हैं, 'इतना भी फोन में क्या खोना यार कि गिर ही जाएं'.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/7kpqsj2

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw