गौहर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उनके साथ एक एक्सिडेंट होते होते बचा. अगर वो जरा भी इधर-उधर चोट भी आ सकती थी लेकिन वो समय पर संभल गईं और इस वजह से एक्सिडेंट भी टल गया. दरअसल वो शूटिंग के लिए सेट पर थीं और काम खत्म करके वैनिटी वैन की तरफ जा रही थीं. वहां पैपराजी भी मौजूद थे और उन्हें जाता हुआ देख तस्वीरें क्लिक करने लगे. गौहर पैपराजी से बात करते हुए पीछे देखते हुए चल रही थीं इतने में अचानक हील्स की वजह से उनका पैर डिस्बैलेंस हुआ...लेकिन गौहर ने बड़े ही तरीके से खुद को संभाल लिया और गिरने से बच गईं.
उन्हें देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए क्योंकि हर किसी को यही डर था कि कहीं वो गिर ना जाएं. इस वीडियो को पैपराजी ने ऊप्स मोमेंट के तौर पर शेयर किया. इस पर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ये बहुत ही नॉर्मल है. सबके साथ होता है...इसमें ऊप्स वाली क्या बात हुई. एक ने लिखा, लोग ऐसे कमेंट कर रहे हैं जैसे कि खुद कभी बैलेंस बिगड़ा ही ना हो. एक ने लिखा, क्या ये पोस्ट जरूरी थी ?
वर्कफ्रंट पर बात करें तो गौहर खान हाल में टाइगर श्रॉफ की गणपथ में नजर आई थीं. इसके अलावा साल 2022 में वो बेस्टसेलर, साल्टसिटी और शिक्षा मंडल नाम की वेब सीरीज में नजर आई थीं. पर्सनल लाइफ की बात करें तो गौहर खान ने साल 2020 में इस्माइल दरबार से शादी की और साल 2023 में इस कपल के घर गुड न्यूज आई और गौहर ने एक बेटे को जन्म दिया.
from NDTV India - Latest https://ift.tt/usUBnH9
No comments:
Post a Comment