google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: खुद गिर गए मगर तिरंगे को गिरने नहीं दिया, गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा का वीडियो हो रहा है वायरल

best

Wednesday, October 4, 2023

खुद गिर गए मगर तिरंगे को गिरने नहीं दिया, गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा का वीडियो हो रहा है वायरल

नीरज चोपड़ा ने फिर इतिहास रच दिया है. 19वें एशियन गेम्स में गोल्ड पर कब्जा जमाने के बाद जब नीरज चोपड़ा दर्शकों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे तभी किसी ने उन्हें तिंरंगा फेंका. तिरंगा जमीन पर गिर रहा था तभी नीरज ने शानदार कैच कर उसे अपने हाथों में ले लिया. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूज़र्स कमेंट कर नीरज चोपड़ा को धन्यवाद कह रहे हैं.

देखें वायरल वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि जीत के बाद जश्न मनाने के लिए नीरज चोपड़ा दर्शकों के पास जा पहुंचे. वहां किसी दर्शक ने तिरंगे को नीरज चोपड़ा के पास भेजा. तिरंगा दूर होने के कारण जमीन पर गिर रहा था तभी नीरज चोपड़ा ने शानदार कैच लेकर उसे गिरने से बचा लिया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और सभी को पसंद भी आ रहा है.

वायरल हो रहे इस वीडियो को @sagarcasm नाम के ट्विटर यूज़र ने शेयर किया है. इस वीडियो को 67 हज़ार लोगों ने देखा है वहीं वायरल हो रहे इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये कुछ अलग ही है. एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये हमारा गोल्डन बॉय है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/z3H27sS

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw