google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: आतंकवादी संगठनों का समर्थन कर रही कांग्रेस: फिलिस्तीन-इजराइल मामले पर भाजपा ने कहा

best

Monday, October 9, 2023

आतंकवादी संगठनों का समर्थन कर रही कांग्रेस: फिलिस्तीन-इजराइल मामले पर भाजपा ने कहा

कांग्रेस कार्य समिति (Congress Working Committee) द्वारा फिलिस्तीन के लोगों की भूमि, स्वशासन और सम्मान के साथ जीने के अधिकारों का समर्थन करने की बात कहे जाने के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्य विपक्षी दल पर आतंकवादी संगठनों (Terrorist Organizations) का समर्थन करने का सोमवार को आरोप लगाया. केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' के जरिए सवाल किया कि कांग्रेस ‘‘हिंसा के साथ जब खुले तौर पर खड़ी है'' तो वह देश और इसके नागरिकों की रक्षा कैसे करेगी. 

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस आतंकवादी संगठनों और आतंकवाद का समर्थन कर रही है, जबकि निर्दोष आम नागरिक गोलीबारी में अपनी जान गंवा रहे हैं.''

कांग्रेस ने इजराइल और हमास के बीच संघर्ष में आम नागरिकों के मारे जाने पर दुख जताते हुए सोमवार को कहा कि वर्तमान संघर्ष को जन्म देने वाले अपरिहार्य मुद्दों सहित सभी लंबित मुद्दों पर बातचीत शुरू करने की जरूरत है. 

भारत के मुख्य विपक्षी दल की कार्य समिति ने बैठक में पारित प्रस्ताव में तत्काल संघर्षविराम का आह्वान किया और कहा कि वह फिलिस्तीन लोगों के जमीन, स्वशासन और आत्म-सम्मान के साथ जीने के अधिकारों के लिए अपने दीर्घकालिक समर्थन को दोहराती है. 

ये भी पढ़ें :

* गाजा पर नहीं रुके हमले तो हर बंधक को देखनी पड़ेगी मौत : एयर स्ट्राइक्स पर इजरायल को हमास की धमकी
* Explainer: हमास ने कैसे अपनी स्पेशल यूनिट्स के साथ इजरायल पर किया हमला
* "सुनिश्चित करेंगे, यह दोबारा कभी न हो...", हमास हमले पर NDTV से बोले इज़रायल के पूर्व PM यायर लैपिड



from NDTV India - Latest https://ift.tt/v1frLXo

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw