google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: Lalita Panchami 2023: जानें ललिता पंचमी की सही तिथि, मुहूर्त और पूजन विधि

best

Sunday, October 15, 2023

Lalita Panchami 2023: जानें ललिता पंचमी की सही तिथि, मुहूर्त और पूजन विधि

Lalita Panchami Vrat 2023: हिन्दू पंचाग के मुताबिक अश्विन माह की शुरूआत नवराात्रि (Navratri) की शुरूआत होती है. इसी माह के पंचमी तिथि को ललिता पंचमी (Lalita Panchami) का व्रत रखा जाता है. मान्यताओं के अनुसार इस दिन व्रत रखने से सभी प्रकार के रोग-दुःख दूर होते हैं. इस दिन मां ललिता की विधिवत पूजा करना शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं कि इस साल ये व्रत किस दिन रखा जाएगा और इसका शुभ मुहूर्त क्या है.

Navratri Wishes 2023: शारदीय नवरात्रि में करें मां के नौ रूपों की उपासना, इन शुभकामना संदेशों से करें अपनो को विश

ललिता पंचमी 2023 तिथि (Lalita Panchami 2023 Date)

हिन्दू पंचाग के अनुसार अश्विन माह के पंचमी तिथि को ललिता पंचमी मनाया जाता है. इस साल ये तिथि 19 अक्टूबर 2023 को है. अगर बात करें मुहूर्त की तो अयोध्या के ज्योतिषों के अनुसार आश्विन माह के पंचमी तिथि की शुरूआत 19 अक्टूबर 2023 को सुबह 1:12 बजे होगी, जो 20 अक्टूबर 2023 को सुबह 12:31 बजे समाप्त होगी. ऐसे में ललिता पंचमी का व्रत करने वाले 19 अक्टूबर को व्रत रखेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

ललिता पंचमी पूजन विधि

  • ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर लें.

  • मां ललिता का ध्यान करके व्रत का संकल्प लें.

  • एक चौकी पर लाल कपड़ा रखकर मां की मूर्ति स्थापित करें.

  • सबसे पहले शिव परिवार की पूजा करें और ध्यान करें.

  • इसके बाद मां ललिता की कथा सुनें और शुद्ध घी का दीप प्रज्जवलित करें.

  • माता के मंत्रों का जाप करें.

ललिता पंचमी से जुड़ी मान्यता

 ललिता पंचमी का व्रत नवरात्रि के पांचवे दिन रखा जाता है. इस दिन मां दुर्गा की स्कंद माता रूप की पूजा की जाती है. साथ ही मां सती के रूप में माता ललिता की पूजा की जाती है. हिन्दू मान्यताओं के अनुसार इस दिन व्रत करने से सभी प्रकार के रोग-दोष से छुटकारा मिलता है. मां ललिता की पूजा और ध्यान करने से जीवन में सुख और समृद्धि आती है.

                                                                                                                (प्रस्तुति-अंकित श्वेताभ)

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)



from NDTV India - Latest https://ift.tt/iTIbgLn

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw