google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: "हमास जानता है जहां हम बमबारी करेंगे उन्हीं जगहों पर बंधकों को रखा" : इजरायल के पूर्व NSA

best

Saturday, October 14, 2023

"हमास जानता है जहां हम बमबारी करेंगे उन्हीं जगहों पर बंधकों को रखा" : इजरायल के पूर्व NSA

इजरायल (Israel) के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा है कि इजरायल पर हमास (Hamas) का हमला होलोकॉस्‍ट के बाद से यहूदियों पर सबसे बुरा हमला है और फिलिस्तीनी समूह जानबूझकर उन जगहों पर बंधकों को रख रहा है, जहां पर उसे पता है कि इजरायल बमबारी करेगा. इयाल हुलता की टिप्पणी हमास के उस बयान के जवाब में थी जिसमें उसने बताया था कि गाजा में इजरायली हवाई हमलों में नौ और इजरायली बंधक मारे गए हैं. एनडीटीवी के साथ एक खास इंटरव्‍यू में हुलाटा ने यह भी कहा कि इजरायल को भारत से जबरदस्‍त समर्थन मिला है, जो उनके लिए बहुत मायने रखता है क्योंकि भारत दुनिया का बेहद महत्वपूर्ण देश है और "वैश्विक स्तर पर एक उभरती शक्ति" है. 

हुलाता ने कहा, "पिछले शनिवार को, हमास ने इजरायल के इतिहास में सबसे भयानक आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया. वास्तव में, हताहतों की संख्या, उनके घरों में, उनके बिस्तरों में मारे गए लोगों की संख्या, यह किसी भी चीज से मेल नहीं खाता है, जिसे इजराइल या यहूदी लोगों ने शायद होलोकास्‍ट के बाद से अनुभव किया है. हमास एक आतंकी संगठन है और उन्होंने यह किया है और जानबूझकर ऐसा किया है."

पूर्व एनएसए ने जोर देकर कहा कि इजरायली सरकार का उद्देश्य जवाबी कार्रवाई करना नहीं है बल्कि गाजा में हमास को नेतृत्व से हटाना है ताकि ऐसी चीजें दोबारा न हो सकें. 

हमास के इजरायली हवाई हमलों में नौ और बंधकों के मारे जाने वाले बयान की ओर इशारा करते हुए हुयाता ने कहा कि समूह ने करीब 150 लोगों को पकड़ लिया था, जिनमें से अधिकांश नागरिक थे, जिनमें बच्चे, बुजुर्ग और व्हीलचेयर पर बैठे लोग शामिल थे. 

'इजरायल में लोगों का मनोबल गिराने की कोशिश'

उन्‍होंने कहा, "वे उन्हें मानव ढाल के रूप में गाजा में वापस ले आए जहां हम हमला करते हैं. इजरायली सेना नागरिकों पर हमला नहीं करती है. हम हमला करने से पहले अग्रिम चेतावनी देते हैं, ताकि लोगों को पता चले कि यह कहां होने वाला है. हमास द्वारा जब नौ इजरायली बंधकों को मार दिया गया, तो इसका क्या मतलब है? इसका मतलब है कि हमास ने उन्हें वहां रखा जहां वे जानते हैं कि हम जानबूझकर हमला कर रहे हैं, ताकि वे यह संदेश दे सकें और इजरायल में लोगों का मनोबल गिराने की कोशिश कर सकें.  यह दुखद और दिल तोड़ने वाला है." 

'अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय से आए बंधकों की रिहाई की मांग'

हुयाता ने कहा कि हमास को सभी बंधकों को तुरंत रिहा करने की जरूरत है और यह मांग सिर्फ इजरायल से नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आनी चाहिए. उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा, "या कम से कम जब तक वे जीवित हैं, क्योंकि जैसा आप देख सकते हैं कि हमास यह सुनिश्चित करने की हर संभव कोशिश कर रहा है कि हर दिन लोग कम हों." 

हमास को सत्ता छोड़ने की जरूरत : हुयाता 

गाजा की स्थिति और इजरायल द्वारा भोजन और चिकित्सा पहुंच को रोकने पर पूर्व एनएसए ने कहा कि हमास इजरायल में लोगों को मारने और फिर उनसे मानवीय सहायता की उम्मीद नहीं कर सकता है. उन्‍होंने कहा, "हमास ने इसे अपने लोगों पर थोपा है. इजरायल ने नागरिकों को निकालने का आह्वान किया है, क्योंकि हम उन्हें चोट नहीं पहुंचाना चाहते हैं. लेकिन हमें हमास से छुटकारा पाना होगा, अगर हमास केवल बंधकों को रिहा करेगा और हम पर गोलीबारी बंद करेगा, हम क्या करेंगे? हम गोलीबारी बंद कर देंगे, है ना? उन्हें सत्ता छोड़ने की जरूरत है.'' 

'मध्‍य पूर्व में एक प्रक्रिया को बर्बाद कर दिया'

हुयाता ने इजरायल और सऊदी अरब के सामान्यीकरण समझौते पर बातचीत की ओर इशारा करते हुए कहा, "हमास ने न केवल हम पर हमला किया. उसने मध्य पूर्व में एक प्रक्रिया को बर्बाद कर दिया और उसने जानबूझकर ऐसा किया है क्योंकि यह उनकी विचारधारा है और यही ईरानी विचारधारा है, जिसने साधन, धन और प्रशिक्षण प्रदान किया और संभावित रूप से इस समय ऐसा करने के लिए आदेश भी दिया."

ये भी पढ़ें :

* Video: इजरायल म्‍यूजिकल फेस्‍ट में हमास के हमलावरों ने शौचालयों पर भी की थी फायरिंग, ताकि कोई भी जिंदा न बचे
* NDTV Exclusive: कैसे हमास ने "गैल्वनाइज्ड" फ़िलिस्तीनी मुद्दे को उठाया, लेकिन समर्थन खो दिया
* हमास के हमले से कुछ सप्ताह पहले अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष बढ़ने की दी थी चेतावनी: रिपोर्ट



from NDTV India - Latest https://ift.tt/pE7153j

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw