google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: ‘युद्ध रोको, गाजा में बच्चे बड़ी तादाद में मर रहे’: UNDP, UNFPA, WFP और WHO की अपील

best

Saturday, October 21, 2023

‘युद्ध रोको, गाजा में बच्चे बड़ी तादाद में मर रहे’: UNDP, UNFPA, WFP और WHO की अपील

संयुक्त राष्ट्र और मिस्र के रेड क्रिसेंट से 20 ट्रकों में जीवन रक्षक सामान की पहली सीमित खेप शनिवार को राफा क्रॉसिंग से गुजरकर गाजा में प्रवेश कर गई. यह सामान उन हजारों नागरिकों में से कुछ को जीवनदान देगा जिनको इसकी तत्काल जरूरत है और जिनमें से ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं. वे लोग पानी, भोजन, दवा, ईंधन जैसी जरूरी चीजों से वंचित हैं. 

यूएनडीपी (UNDP), यूएनएफपीए (UNFPA),यूनिसेफ (UNICEF),डब्ल्यूएफपी (WFP) और डब्ल्यूएचओ (WHO) ने एक संयुक्त बयान में कहा है कि, यह केवल एक छोटी सी शुरुआत है और अभी काफी राहत की जरूरत है. गाजा में 16 लाख से अधिक लोगों को मानवीय सहायता की सख्त जरूरत है. बच्चे, गर्भवती महिलाएं और बुजुर्ग सबसे अधिक असुरक्षित हैं. गाजा की लगभग आधी आबादी बच्चों की है.

गाजा में दो सप्ताह से निरंतर जारी बमबारी से शेल्टर, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित बहुत सारा पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गया है. बीमारियों के प्रकोप और स्वास्थ्य देखभाल की क्षमता में कमी के कारण मृत्यु दर बढ़ रही है.

उक्त अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने कहा है कि, अस्पताल घायलों और मृतकों से भरे हुए हैं. नागरिकों को जरूरी खाद्य सामग्री हासिल करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. अस्पतालों के पास अब फ्यूल नहीं है और वे स्थानीय स्तर पर प्राप्त ईंधन की छोटी मात्रा पर चल रहे हैं. बचाखुचा फ्यूल अगले एक-दो दिन में ख़त्म हो जाने की आशंका है. जल आपूर्ति क्षमता सामान्य स्तर के मुकाबले सिर्फ पांच प्रतिशत है. कमजोर लोग सबसे ज़्यादा ख़तरे में हैं और बच्चे की मौत की दर चिंताजनक है. उन्हें सुरक्षा, भोजन, पानी और स्वास्थ्य देखभाल के अधिकार से वंचित किया जा रहा है.

लोग खाना पकाने या सुरक्षित रूप से भोजन खरीदने में असमर्थ

मौजूदा संघर्ष से पहले गाजा में फिलिस्तीन की करीब एक-तिहाई आबादी खाद्य असुरक्षा से प्रभावित थी. आज दुकानों में स्टॉक लगभग समाप्त हो गया है और बेकरियां बंद हो रही हैं. हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं और खाना पकाने या सुरक्षित रूप से खाना खरीदने में असमर्थ हैं.

संगठनों ने कहा है कि, हम पूरे गाजा में तत्काल अप्रतिबंधित मानवीय पहुंच के साथ-साथ एक मानवीय युद्धविराम का आह्वान करते हैं, ताकि मानवीय कार्यकर्ताओं को जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंचने, जीवन बचाने और आगे की मानवीय पीड़ा को रोकने की इजाजत मिल सके. मानवीय सहायता बड़े पैमाने पर और निरंतर मिलनी चाहिए. 

स्वास्थ्य देखभाल के लिए सुरक्षा का आह्वान

संगठनों ने कहा है कि, हम पानी, भोजन, स्वास्थ्य  (यौन और प्रजनन स्वास्थ्य सहित) और ईंधन की सुरक्षित और निरंतर आपूर्ति का आह्वान करते हैं. यह आवश्यक सेवाओं के लिए जरूरी है. हम गाजा में स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं सहित सभी नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे की सुरक्षा का आह्वान करते हैं.

संगठनों ने कहा है कि, हम गाजा में मानवतावादी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा का आह्वान करते हैं जो दूसरों की सेवा में अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं. और हम सभी पक्षों से अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का अत्यधिक सम्मान करने का आह्वान करते हैं. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/iYDSxFV

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw