google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: छत्तीसगढ़ की नक्सल प्रभावित 20 सीटों पर वोटिंग कल, मिजोरम की 40 सीटों के लिए भी होगा मतदान

best

Monday, November 6, 2023

छत्तीसगढ़ की नक्सल प्रभावित 20 सीटों पर वोटिंग कल, मिजोरम की 40 सीटों के लिए भी होगा मतदान

  1.  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित 20 सीटों पर 40,78,681 मतदाता 223 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. इन उम्मीदवरों में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और बस्तर के सांसद दीपक बैज, कांग्रेस सरकार के 3 मंत्री, बीजेपी की ओर से 4 पूर्व मंत्री और एक पूर्व IAS अधिकारी शामिल हैं.
  2. 20 विधानसभा क्षेत्रों में से 10 विधानसभा क्षेत्रों मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक और बाकी 10 सीटों पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा.
  3. छत्तीसगढ़ चुनाव के पहले फेज में जिन 20 सीटों पर मतदान होना है उनमें से 12 अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए जबकि एक अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए आरक्षित है. 2018 के चुनाव में बीजेपी को इन 20 सीटों में से 18 पर हार का सामना करना पड़ा था. पहले फेज में सबसे ज्यादा उम्मीदवार राजनांदगांव निर्वाचन क्षेत्र (29) में हैं, जबकि सबसे कम उम्मीदवार चित्रकोट और दंतेवाड़ा सीटों पर 7-7 उम्मीदवार हैं.
  4.  पहले चरण में कांग्रेस से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज (चित्रकोट सीट), मंत्री कवासी लखमा (कोंटा), मोहन मरकाम (कोंडागांव), मोहम्मद अकबर :कवर्धा: और दिवंगत कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा के बेटे छविंद्र कर्मा (दंतेवाड़ा) प्रमुख उम्मीदवारों में से हैं.
  5.  वहीं, बीजेपी से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (राजनांदगांव), राज्य के चार पूर्व मंत्री केदार कश्यप (नारायणपुर), लता उसेंडी (कोंडागांव), विक्रम उसेंडी (अंतागढ़) और महेश गागड़ा (बीजापुर) और पूर्व आईएएस अधिकारी नीलकंठ टेकाम (केशकाल) प्रमुख उम्मीदवार हैं.
  6. अधिकारियों ने बताया कि पहले फेज के 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 उम्मीदवार हैं, जिनमें 198 पुरुष और 25 महिला हैं. पहले फेज के लिए 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. पहले फेज के निर्वाचन के लिए कुल 5304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.
  7. मिजोरम की सभी 40 सीटों के लिए मंगलवार को वोट डाले जाएंगे. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 8.57 लाख से ज्यादा मतदाता 174 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे. वोटिंग सभी 1,276 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम 4 बजे तक जारी रहेगा.
  8. एक और अधिकारी ने कहा कि इनमें से 149 सुदूर मतदान केंद्र हैं, जबकि अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमा के आसपास के करीब 30 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है. मतदान से पहले म्यांमा से लगी 510 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा और बांग्लादेश से लगी 318 किलोमीटर लंबी सीमा को सील कर दिया गया है.
  9. चुनाव में 18 महिलाओं समेत कुल 174 उम्मीदवार मैदान में हैं. सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (MNF), मुख्य विपक्षी दल जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM)और कांग्रेस ने सभी 40 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं. BJP और AAP क्रमशः 23 और 4 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं. वहीं, 27 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं.
  10. कुल मिलाकर 4,39,026 महिला मतदाताओं समेत 8,57,063 मतदाता मिजोरम विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार के इस्तेमाल के पात्र हैं. चुनाव के मद्देनजर असम के तीन जिलों, मणिपुर के दो और त्रिपुरा के एक जिले से लगीं अंतर-राज्यीय सीमाएं भी बंद कर दी गई हैं.


from NDTV India - Latest https://ift.tt/RKUxWCg

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw