google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: पुणे में बेकाबू ट्रक ने 4 सेकेंड में 6 गाड़ियों को मारी टक्कर, 7 लोग घायल; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO

best

Tuesday, November 21, 2023

पुणे में बेकाबू ट्रक ने 4 सेकेंड में 6 गाड़ियों को मारी टक्कर, 7 लोग घायल; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO

महाराष्ट्र के पुणे में एक भीषण सड़क हादसे (Pune Road Accident) का सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage of Pune accident) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक असंतुलित ट्रक की 5 बाइक और 1 गाड़ी से टक्कर हो गई. हादसा पुणे-कोलाड राजमार्ग पर मुलशी तालुका में हुई. हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हादसे के CCTV फुटेज में देख सकते हैं कि कैसे ट्रक ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और पहले एक बाइक से टकराया. फिर सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों से टकराया. इन गाड़ियों में 5 बाइक और एक कार शामिल है.

CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि सड़क पर सामान्य रूप से ट्रैफिक चल रहा है. एक बाइक और कार सवार सड़क को पार करने की कोशिश कर रहे हैं. हाइवे के किनारे कुछ गाड़ियां खड़ी हैं. उनके पास में एक पुरुष और महिला बात कर रहे हैं. तभी अनियंत्रित ट्रक ने आकर बाइक और कार को टक्कर मार दी. यह सबकुछ इतनी तेजी से हुआ कि किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला.

हाइवे के किनाने एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह हादसे कैद हो गया. इस संबंध में पौड़ थाने में ड्राइवर गोविंद भालचंद्र लाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल ट्रक ड्राइवर फरार है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/fWLKeip

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw