google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: आतंकी संगठनों के लिए भर्ती को आतंकी कृत्य माना जाएगा : जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक

best

Saturday, November 18, 2023

आतंकी संगठनों के लिए भर्ती को आतंकी कृत्य माना जाएगा : जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन (RR Swain) ने शनिवार को कहा कि आतंकवादी संगठनों (Terrorist Organisations) के लिए युवाओं की भर्ती को भी आतंकी कृत्य के रूप में देखा जाएगा. उन्होंने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां आतंकी समूहों में भर्ती में शामिल लोगों के साथ-साथ मादक पदार्थ तस्करों और डीलर पर कार्रवाई कर रही हैं. स्वैन ने यहां पुलिस मुख्यालय में जन शिकायत निवारण बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ''आतंकी संगठनों में किसी भी प्रकार की भर्ती के मामले को आतंकी कृत्य के तौर पर देखा जाएगा. जो लोग किसी युवा को आतंकवाद में शामिल होने के लिए उकसाते या फिर उसकी मदद करते हैं, वो भी समान रूप से उत्तरदायी होंगे. आंतकवाद में शामिल होने के लिए प्रेरित करने और भर्ती करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.''

उन्होंने कहा, ''अभिव्यक्ति की आजादी के पीछे छिपकर युवाओं को उकसाने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. सुरक्षा एजेंसियों का संकल्प आतंकवादी समूहों में भर्ती को कतई बर्दाश्त नहीं करने का है.''

पुलिस अधिकारी ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति आतंकवाद में शामिल होता है तो पुलिस उसके परिजनों, दोस्तों, शिक्षकों और मस्जिद समितियों के माध्यम से उसकी जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करती है. 

स्वैन ने कहा, ''यह सिर्फ पुलिस का काम नहीं है. अगर पूरा समुदाय मिलकर प्रयास करे तो जिंदगियां बचाई जा सकती हैं. हमारा प्रयास दूसरी ओर बैठे आतंकी आकाओं के हाथों को काटना है....वे पैसों का इस्तेमाल कर युवाओं को आंतकवाद में शामिल करने के लिए उकसाते हैं. इसके खिलाफ एक नियोजित और निरंतर लड़ाई की जरूरत है तथा हम यह करके रहेंगे.''

ये भी पढ़ें :

* श्रीनगर की डल झील में हाउसबोट में लगी आग, बांग्लादेश के 3 पर्यटकों की मौत
* हमारी सरकार ने अनुच्‍छेद 370 हटाने, GST लाने और तीन तलाक समाप्‍त करने जैसे बड़े काम किए: PM मोदी
* "ये मेरे देश का झंडा" : कश्‍मीर के सोपोर में हिजबुल आतंकी के भाई ने अपने घर पर लहराया तिरंगा



from NDTV India - Latest https://ift.tt/ckYeCyD

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw