google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: कांग्रेस ने झूठे सपने दिखाकर हिमाचल प्रदेश को ठगा : अनुराग ठाकुर

best

Thursday, November 23, 2023

कांग्रेस ने झूठे सपने दिखाकर हिमाचल प्रदेश को ठगा : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने संसदीय क्षेत्र के हमीरपुर में "जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति" दिशा कमेटी की बैठक के दौरान ज़िले में चल रहे विकास कार्यों पर सम्बंधित विभाग के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की व इसके समुचित क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इसके बाद अनुराग ठाकुर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर जिला भाजपा की समीक्षा बैठक में भाग लिया व पत्रकारों से बातचीत की.

पत्रकारों से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने कहा “कांग्रेस पार्टी झूठ बोलकर सत्ता में आई है. हिमाचल के भोले-भाले लोगों को झूठे सपने दिखाकर, झूठी गारंटियों का वादा करके हिमाचल को ठगा है. कांग्रेस ने महिलाओं को 1500 रुपये प्रति महीने देने का वादा किया गया था, अभी तक एक रुपया नहीं मिला. किसानों से दो रुपये प्रति किलो गोबर और 100 रुपये प्रति किलो दूध खरीदने का वादा किया था, वादा पूरा नहीं किया. बिजली के 300 यूनिट और पानी मुफ्त देने का वादा किया था, जिसे मैंने मीटिंग में भी पूछा परंतु वह भी नहीं दिया. एक लाख युवाओं को नौकरी और 600 करोड़ का स्टार्टअप फंड बनाने का वादा किया था, वह भी नहीं किया. इसी प्रकार कांग्रेस की सारी गारंटियां फेल हुई हैं जो दर्शाता है कि कांग्रेस भी बुरी तरह फेल हो चुकी है."

अनुराग ठाकुर ने कहा "पिछले कुछ महीनो में हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में बंद हुए क्रशरों के पीछे क्या कारण है? लोगों को पांच गुने ज्यादा दाम पर रेता- बजरी खरीदने को विवश किया गया, बाकी काम बंद करने पड़े, और अब अचानक कैसे खोल दिए गए? इसका क्या आधार था? इसके पीछे स्पष्ट तौर पर गड़बड़ की बू आती है. हमारा स्पष्ट तौर पर मानना है कि अगर किसी ने भ्रष्टाचार किया है तो बिना राजनीतिक टीका टिप्पणी के उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए."



from NDTV India - Latest https://ift.tt/BrZdJ0g

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw