google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: उत्तर प्रदेश : एक शख्‍स के साथ मारपीट के बाद उस पर किया पेशाब, वीडियो आने के बाद एक गिरफ्तार 

best

Sunday, November 26, 2023

उत्तर प्रदेश : एक शख्‍स के साथ मारपीट के बाद उस पर किया पेशाब, वीडियो आने के बाद एक गिरफ्तार 

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ में एक शख्‍स को कुछ लोगों ने जमकर पीटा और फिर उस पर पेशाब किया. इस सिलसिले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस में मामला दर्ज किया गया. वीडियो में लोगों को शराब पीते और पीड़ित को पीटते देखा जा सकता है. वहीं एक शख्‍स उस पर पेशाब तक कर देता है. इस दौरान पीड़ित उन लोगों से अपने अपमान को रिकॉर्ड न करने की गुहार लगा रहा है. पीड़ित के परिवार ने आरोप लगाया है कि हमलावरों में उसके दो दोस्त भी शामिल थे. 

यह घटना 13 नवंबर की है. पीड़ित ने शुरुआत में पेशाब करने के बारे में अपने परिवार को नहीं बताया था. उसके पिता बिजली विभाग में लाइन मैन के पद पर काम करते हैं, उन्‍होंने कहा, "वह दीपावली के मौके पर अपनी मौसी से मिलने जा रहा था, जब इन लोगों ने उसे रोका और एक सुनसान जगह पर ले गए और उसकी पिटाई की. फिर उन्होंने उस पर पेशाब किया." उन्होंने कहा, "उन्होंने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी."

पीड़ित के उस रात वापस न लौटने पर परिवार चिंतित हो गया था. वह अगली सुबह घायल और परेशान लौटा, लेकिन उन्हें केवल इतना बताया कि उसे पीटा गया था. कुछ दिन बाद वीडियो सामने आने पर उसने पूरी बात बताई. 

पीड़ित के पिता ने कहा कि चार लोगों की पहचान कर ली गई है और वे जाने-माने गुंडे हैं जो जेल जा चुके हैं. 

सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज 

इस मामले में सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिनमें से चार की पहचान कर ली गई है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है." फिलहाल लड़ाई का कारण पता नहीं चल पाया है.

आरोपियों में से दो दोस्‍त, दो परिचित 

परिवार पहले जागृति विहार इलाके में रहता था. पीड़ित ने हाल ही में इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की थी और वह कुछ लोगों के संपर्क में आया था. सात आरोपियों में से दो उसके दोस्त थे और बाकी दो परिचित थे. 

ये भी पढ़ें :

* लोकसभा चुनाव से पूर्व UP कांग्रेस में 16 उपाध्‍यक्षों सहित 130 पदाधिकारी नियुक्‍त, सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश
* उत्तर प्रदेश: नोएडा में खड़ी गाड़ी में आग लगने से दो इंजीनियर की जलकर मौत
* उत्तर प्रदेश में नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की सजा, 25 हजार रुपये का जुर्माना



from NDTV India - Latest https://ift.tt/d1JFskS

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw