google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: अदाणी ग्रुप उत्तराखंड में सीमेंट, स्मार्ट मीटर कारोबार में 2.5 हजार करोड़ रुपये का करेगा निवेश

best

Friday, December 8, 2023

अदाणी ग्रुप उत्तराखंड में सीमेंट, स्मार्ट मीटर कारोबार में 2.5 हजार करोड़ रुपये का करेगा निवेश

अदाणी समूह उत्तराखंड में सीमेंट संयंत्रों की क्षमता बढ़ाने और स्मार्ट बिजली मीटर लगाने में 2,500 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगा. अदाणी समूह के निदेशक प्रणव अदाणी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने 'ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-उत्तराखंड' में कहा कि समूह का सिटी गैस संयुक्त उद्यम 200 राज्य परिवहन व्यवसायों को पर्यावरण-अनुकूल सीएनजी में परिवर्तित करेगा.

उन्होंने कहा, "सीमेंट क्षेत्र में, हम उत्तराखंड में अंबुजा सीमेंट्स की मौजूदा क्षमता का विस्तार करने के लिए 1,700 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेंगे."

उन्होंने कहा, "हम अपने रूड़की संयंत्र की क्षमता को मौजूदा 12 लाख टन प्रति वर्ष से अगले वर्ष के अंत तक 30 लाख टन प्रति वर्ष तक ले जाने के लिए 300 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे. हम प्रति वर्ष 40 लाख टन की क्षमता वाले एक ग्राइंडिंग यूनिट स्थापित करने के लिए लगभग 1,400 करोड़ रुपये का निवेश भी करेंगे."

ये निवेश ऋषिकेश-देहरादून क्षेत्र में लगभग 6,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा करेंगे.

उन्होंने कहा, "कुमाऊं क्षेत्र में, हमने पारंपरिक बिजली मीटरों को स्मार्ट प्रीपेड मीटर से बदलने की भारत सरकार की योजना के अनुरूप, उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन के लिए 800 करोड़ रुपये से अधिक की स्मार्ट मीटर परियोजना शुरू की है."

अदाणी समूह पंत नगर में 1,000 एकड़ भूमि पार्सल के विकास की भी संभावना तलाश रहा है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/DF6y7bB

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw