google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: भारत ने पाकिस्तान से 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को प्रत्यर्पित करने को कहा

best

Friday, December 29, 2023

भारत ने पाकिस्तान से 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को प्रत्यर्पित करने को कहा

भारत (India) ने पाकिस्तान (Pakistan) से 2008 के मुंबई आतंकी हमलों समेत ऐसे अनेक मामलों में वांछित लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद (Hafiz Saeed) को प्रत्यर्पित करने को कहा है. हाफिज सईद कई आतंकी मामलों में भारतीय जांच एजेंसियों द्वारा वांछित है. भारत ने सईद के बेटे तल्हा सईद के पाकिस्तान में चुनाव लड़ने की खबरों पर भी गौर किया और कहा कि उस देश में कट्टरपंथी आतंकवादी संगठनों को 'मुख्यधारा में आना' कोई नई बात नहीं है और यह लंबे समय से उसकी राज्य नीति का हिस्सा है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि आतंकवादी के प्रत्यर्पण के लिए कुछ दस्तावेजों के साथ पिछले दिनों इस्लामाबाद को अनुरोध भेजा गया. बागची ने अपनी साप्ताहिक प्रेस वार्ता में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि हाल में प्रत्यर्पण के लिए अनुरोध भेजा गया था. 

उन्होंने कहा, ‘‘जिसका जिक्र हो रहा है, वह भारत में कई मामलों में वांछित है. उसे संयुक्त राष्ट्र ने भी आतंकवादी घोषित किया है. इस संबंध में, हमने प्रासंगिक जरूरी दस्तावेजों के साथ पाकिस्तान सरकार को उसे भारत प्रत्यर्पित करने का अनुरोध किया है ताकि एक खास मामले में वह मुकदमा का सामना कर सके.''

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग ने कुछ सप्ताह पहले अनुरोध सौंपा था. 

प्रवक्ता ने कहा कि भारत पाकिस्तान को सईद की गतिविधियों के बारे में बताता रहा है और वह भारत में वांछित है. सईद के बेटे के पाकिस्तान में चुनाव लड़ने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर बागची ने कहा कि उस देश में 'कट्टरपंथी आतंकवादी संगठनों का मुख्यधारा में आना' कोई नई बात नहीं है. 

बागची ने कहा, 'हमने इस संबंध में कुछ खबरें देखी हैं. यह एक आंतरिक मामला है.' उन्होंने कहा कि वह किसी भी देश के आंतरिक मुद्दों पर आम तौर पर टिप्पणी नहीं करते हैं. 

उन्होंने कहा, ''पाकिस्तान में चरमपंथी आतंकवादी संगठनों का मुख्यधारा में शामिल होना कोई नई बात नहीं है और लंबे समय से इसकी उसकी राज्य नीति का हिस्सा रहा है.''

उन्होंने कहा, 'इस तरह के घटनाक्रम का क्षेत्रीय सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ता है. हम निश्चित रूप से उन सभी घटनाक्रम पर नजर रखेंगे जिनका हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा पर प्रभाव पड़ता है.'

ये भी पढ़ें :

* पाकिस्‍तान: आतंकी हाफिज सईद का बेटा लड़ेगा आम चुनाव, लश्‍कर में पिता के बाद माना जाता है 'नंबर-2'
* पाकिस्‍तान को सबसे अधिक संख्या में आतंकियों को पनाह देने की ‘अनूठी विशिष्टता' हासिल है: भारत
* पाकिस्तान के आतंकी हाफिज सईद का बहनोई अब्दुल मक्की ग्लोबल टेररिस्ट घोषित, चीन ने कही ये बात



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Pnhg4LD

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw