google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: मध्‍य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव का उज्‍जैन में जबरदस्‍त स्‍वागत, लोगों ने बरसाए फूल

best

Saturday, December 16, 2023

मध्‍य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव का उज्‍जैन में जबरदस्‍त स्‍वागत, लोगों ने बरसाए फूल

मध्‍य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) का उज्‍जैन में जबरदस्‍त स्‍वागत किया गया. स्‍वागत यात्रा शहर के दशहरा मैदान से शुरू हुई, जिसका जगह-जगह स्‍वागत किया गया और मुख्‍यमंत्री पर जमकर फूल बरसाए गए. इस दौरान रथ पर सवार सीएम मोहन यादव ने उज्‍जैनवासियों का अभिवादन किया. यात्रा के लिए शहर में करीब 300 स्‍वागत मंच बनाए गए थे. लोगों ने स्‍वागत मंचों और घरों की छतों से मुख्‍यमंत्री पर पुष्‍पवर्षा की. यादव ने बुधवार को मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी. वह उज्‍जैन दक्षिण से विधायक हैं.

मुख्‍यमंत्री के स्‍वागत के लिए उज्‍जैन में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा. विभिन्‍न सामाजिक संस्‍थाओं, संगठनों, जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों की ओर से मुख्‍यमंत्री को शहर में जगह-जगह फूल मालाएं पहनाईं गईं. 

रथ पर मुख्‍यमंत्री के साथ सांसद अनिल फिरोजिया, विधाधक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, आलोट विधायक चिंतामणि मालवीय, महापौर मुकेश टटवाल सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि और गणमान्‍य सवार थे. 

मोहन यादव ने बुधवार को ली थी शपथ 

बता दें कि मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में सीएम पद की शपथ ली थी. मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था. सीएम मोहन यादव के साथ दो डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने भी पद की शपथ ली थी. 

तीसरी बार विधायक बने हैं मोहन यादव 

मोहन यादव पहली बार 2013 में उज्जैन दक्षिण से विधायक चुने गए थे. इसके बाद 2018 और फिर 2023 में भी विधानसभा सीट पर जीत हासिल की. वह शिवराज कैबिनेट में उच्च शिक्षा मंत्री रह चुके हैं. 

ये भी पढ़ें :

* मोहन यादव ने ली मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला बने डिप्टी सीएम
* Explainer: हिंदी हार्टलैंड में 'सरप्राइज' की हैट्रिक के पीछे क्या है BJP का गेम प्लान
* "कुछ मांगने से पहले मैं मरना बेहतर समझूंगा": दिल्‍ली जाने के सवाल पर शिवराज सिंह चौहान



from NDTV India - Latest https://ift.tt/NSmKyjI

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw