google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: केजीएफ, कांतारा और सालार के बाद आएगा बघीरा, सामने आया टीजर तो लोग बोले- रोंगटे खड़े कर दिए...

best

Wednesday, December 20, 2023

केजीएफ, कांतारा और सालार के बाद आएगा बघीरा, सामने आया टीजर तो लोग बोले- रोंगटे खड़े कर दिए...

Bagheera Official Teaser: साउथ की केजीएफ और कांतारा जैसी फिल्में, जो केवल बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं दर्शकों के दिलों में भी छाप छोड़ गई. वहीं अब इसी फिल्म के मेकर्स सालार की रिलीज के लिए तैयार हैं. लेकिन इससे पहले फैंस को तोहफा देते हुए एक नई फिल्म बघीरा का टीजर सामने आया है, जो कि तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.  वहीं फैंस इसे देखकर कह रहे हैं कि रोंगटे खड़े हो गए हैं. बघीरा का टीजर बहुत ही कमाल का है और लग रहा है कि एक बार फिर जोरदार एक्शन देखने को मिलेगा.

होम्बले फिल्म्स के यूट्यूब पेज पर बघीरा का टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, जब समाज जंगल बन जाता है तो केवल एक शिकारी न्याय के लिए दहाड़ता है, जो है बघीरा. हमारे बेहद प्रतिभाशाली एक्टर श्री मुरली को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए होम्बले फिल्म्स को पेश करते हैं बघीरा का ऑफिशियल टीजर प्रेजेंट करता है. 

बघीरा, केजीएफ 1, कंतारा और सालार के निर्माताओं की एक अपकमिंग कन्नड़ फिल्म है, जो डॉ. सूरी द्वारा निर्देशित, दूरदर्शी निर्देशक प्रशांत नील द्वारा निर्मित, बी. अजनीश लोकनाथ द्वारा संगीत और विजय किरागांदुर द्वारा निर्मित है. इस फिल्म का टीजर को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, कन्नड़ इंडस्ट्री ग्रो कर रही है और इंडस्ट्री के मुकाबले. दूसरे यूजर ने लिखा, यह केवल टीजर नहीं एक इमोशन है. तीसरे यूजर ने लिखा, रोंगटे खड़े कर दिए.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/5kEbQwA

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw