google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: मोटापा कम करने के लिए सुबह खाली पेट पी लें नींबू पानी, मक्खन की तरह बह जाएगा शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट

best

Sunday, December 24, 2023

मोटापा कम करने के लिए सुबह खाली पेट पी लें नींबू पानी, मक्खन की तरह बह जाएगा शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट

Benefits Of Drinking Lemon Water: सुबह की शुरूआत हमेशा हेल्दी चीजों के साथ करनी चाहिए. कई लोग सुबह चाय और कॉफी के साथ अपने दिन की शुरूआत करना पसंद करते हैं. लेकिन ये सेहत के लिए काफी हानिकारक माने जाते हैं. अगर आप भी अपने दिन की शुरूआत हेल्दी ड्रिंक के साथ करना चाहते हैं तो आप नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं. नींबू पानी को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. हर घर में आसानी से मिलने वाला नींबू सेहत के गुणों से भरपूर होता है. नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसके अलावा नींबू में थियामिन, नयासिन, रिबोफ्लोविन, विटामिन बी- 6, विटामिन ई और फोलेट जैसे विटामिन्स मौजूद होते हैं. जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. लेकिन आयुर्वेद में नींबू को बहुत गुणकारी माना जाता है. नींबू पानी का सेवन करने से मोटापे की समस्या को दूर किया जा सकता है. अगर आप भी अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं नींबू पानी पीने से होने वाले फायदे.

नींबू पानी पीने के फायदे- (Nimbu Pani Peene Ke Fayde)

1. वजन घटाने-

मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो आप सुबह खाली पेट रोजाना एक गिलास नींबू पानी का सेवन करें. नींबू पानी शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालकर वजन कम करने में मदद कर सकता है. 

ये भी पढ़ें- Kadha for Winter: सर्दी-खांसी ही नहीं इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी मददगार है इन दो चीजों से बना काढ़ा, फटाफट नोट करें रेसिपी

Latest and Breaking News on NDTV

2. ब्लड प्रेशर-

नींबू में सिट्रक एसिड पाया जाता है. नींबू में मौजूद विटामिन-सी ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने का काम काम कर सकता है.

3. स्किन-

नींबू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी स्किन डैमेज कम करता है और स्किन से ऑयल हटाता इसके अलावा दाग धब्बों को कम करने में भी मदद कर सकता है. नींबू पानी का सेवन कर स्किन को हेल्दी रख सकते हैं.

4. हाइड्रेशन-

सर्दियों के मौसम में हम सभी पानी कम पीते हैं जिससे शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. नींबू में बहुत से विटामिन्स और मिनरल पाए जाते हैं जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/2jbFoN3

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw