google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: पंजाब: पीएचडी और चार मास्टर डिग्री, फिर भी घर चलाने के लिए बेचनी पड़ रही सब्जियां 

best

Sunday, December 31, 2023

पंजाब: पीएचडी और चार मास्टर डिग्री, फिर भी घर चलाने के लिए बेचनी पड़ रही सब्जियां 

पंजाब (Punjab) में एक शख्स को पीएचडी और चार मास्टर डिग्रियों के बावजूद अपना घर चलाने के लिए सब्जियां बेचनी पड़ रही है. 39 साल के डॉ. संदीप सिंह पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में संविदा प्रोफेसर थे. हालांकि उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी और पैसे कमाने के लिए सब्जियां बेचना शुरू करना पड़ा. डॉ. संदीप सिंह 11 वर्षों तक पंजाबी यूनिवर्सिटी के लॉ विभाग में संविदा प्रोफेसर थे. उन्होंने लॉ में पीएचडी की है, इसके साथ ही पंजाबी, पत्रकारिता और राजनीति विज्ञान सहित चार मास्टर डिग्री हासिल की है और अभी भी पढ़ाई कर रहे हैं.

डॉ. संदीप सिंह ने वेतन कटौती और अनियमित वेतन जैसी बाधाओं का सामना करने के बाद अपनी नौकरी छोड़ दी. 

उन्होंने कहा, ‘मुझे नौकरी छोड़नी पड़ी क्योंकि मुझे समय पर वेतन नहीं मिलता था और अक्सर वेतन में कटौती होती थी. मेरे लिए उस नौकरी से गुजारा करना मुश्किल हो गया था. इसलिए मैंने अपने और अपने परिवार के जीवनयापन के लिए सब्जियां बेचना शुरू किया.‘ 

सब्जियां बेचकर ज्यादा कमा रहे संदीप सिंह 

अपनी सब्जी की गाड़ी और उस पर लगे बोर्ड ‘पीएचडी सब्जी वाला‘ के साथ डॉ. संदीप सिंह रोजाना घर-घर जाकर सब्जियां बेचते हैं. उनका कहना है कि वह प्रोफेसर की तुलना में सब्जियां बेचकर ज्यादा पैसा कमाते हैं. पूरे दिन काम करने के बाद वह वापस घर आते हैं और अपने एग्जाम के लिए पढ़ाई करते हैं. 

नौकरी छोड़ी, लेकिन अपना जुनून नहीं 

भले ही डॉ. संदीप सिंह ने पढ़ाने से ब्रेक ले लिया है, लेकिन उन्होंने अपना जुनून नहीं छोड़ा है. वह पैसे बचाना चाहते हैं और एक दिन अपना खुद का ट्यूशन सेंटर खोलना चाहते हैं. 

ये भी पढ़ें :

* 2023 में पंजाब में 100 से अधिक ड्रोन गिराए गए, गोला-बारूद, ड्रग्स बरामद किए
* देश में 5.33 करोड़ घरों को अभी भी 'नल से जल' का इंतजार, तीन राज्यों में हालात सबसे खराब : आरटीआई
* पंजाब की "रिजेक्टेड कैटेगरी" की झांकी भारत पर्व पर भी प्रदर्शित नहीं की जाएगी : भगवंत मान



from NDTV India - Latest https://ift.tt/ljB4hN5

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw