google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: दिल दहला देगा VIDEO, रिंग में खूंखार शेर के साथ फाइट करता दिखा शख्स

best

Monday, December 25, 2023

दिल दहला देगा VIDEO, रिंग में खूंखार शेर के साथ फाइट करता दिखा शख्स

आपने आखाड़े में पहलवानों को लड़ते तो कई बार देखा होगा, लेकिन क्या कभी आपने कभी किसी इंसान को बब्बर शेर से टकराते देखा है. अगर आपका जवाब न है, तो हाल ही में इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो को देखना तो बनता है, जिसमें एक शख्स रिंग के अंदर शेर से दो-दो हाथ करते नजर आ रहा है.

यहां देखें वीडियो

जंगल के खूंखार जानवरों के नाम से जहां लोग डर के मारे थर-थर कांपने लगते हैं. वहां एक शख्स बड़े ही जोश से जंगल के राजा से लड़ता नजर आ रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी खुद की ही आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं. आमतौर पर रिंग में पहलवानों की ही फाइट देखने को मिलती है, लेकिन हाल ही में इंटरनेट पर सामने आए इस वीडियो में एक इंसान और खूंखार शेर की फाइटिंग देखने को मिल रही है. वीडियो में इंसान खूंखार शेर पर भारी पड़ता नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि, यह वीडियो 1930 के दशक का है. अब यह वीडियो सच है या एडिट एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस खतरनाक फाइट वीडियो को @historyinmemes नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. महज 9 मिनट के इस वीडियो को अब तक 21.4 मिलियन लोग देख चुके हैं. वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'शेर बस उसके साथ खेल रहा है, क्योंकि अगर वो उससे फाइट कर रहा होता तो अपनी पॉवर से उसे पलभर में ही हरा देता.'



from NDTV India - Latest https://ift.tt/XeRi36E

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw