google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO : अनियंत्रित कार ने फुटपाथ पर खड़े शख्स को कुचला, हिलने तक का नहीं मिला मौका

best

Wednesday, December 27, 2023

VIDEO : अनियंत्रित कार ने फुटपाथ पर खड़े शख्स को कुचला, हिलने तक का नहीं मिला मौका

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से एक रौंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज के विचलित करने वाले दृश्‍यों में एक तेज रफ्तार वैगन आर कार धूल उड़ाती हुई तेजी से सड़क पर फिसलती नजर आ रही है. इसी दौरान कार फुटपाथ पर खड़े एक शख्‍स को अपनी चपेट में भी ले लेती है, जो बेखबर वहां पर खड़ा होता है. इस दुर्घटना में चोट लगने के कारण उस शख्‍स की मौत हो गई. दुर्घटना के दौरान मृतक को हिलने तक का वक्‍त नहीं मिला. 

यह हादसा तीन दिन पहले उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के टूंडला में हुआ था. अब इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. फुटेज में 34 साल का विष्णु नजर आ रहा है, जो सड़क के किनारे खड़ा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दुर्घटना के कुछ क्षणों पहले तक विष्‍णु इधर-उधर चलते और फिर अपने फोन की ओर देखता नजर आ रहा है.  

कुछ सेकेंड के इस वीडियो में नजर आ रहा है कि घटना के वक्‍त पलक झपकते ही वैगन आर कार फिसलती हुई तेज गति से विष्णु की ओर आती है. विष्‍णु को अपनी चपेट में लेती है और सीसीटीवी कैमरे की पहुंच से दूर ले जाती है और पीछे छोड़ जाती है धूल का गुबार. इस घटना के बाद स्‍थानीय लोग भी दौड़ते नजर आ रहे हैं. 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना नवाब चौराहे पर हुई और विष्णु सिरोलिया का रहने वाला था. 

ये भी पढ़ें :

* सीएम योगी का गुरुवार को अयोध्या दौरा, पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर करेंगे समीक्षा बैठक
* घने कोहरे के कारण हुआ सड़क हादसा, मदद की जगह मुर्गे लूटते नजर आए लोग
* "मांग में सिंदूर लगाया, मिठाई खिलाई और पेड़ से लटक गए" इस खौफ के चलते प्रेमी जोड़े ने खत्म कर ली जिंदगी



from NDTV India - Latest https://ift.tt/RmIf4dG

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw