google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' नगालैंड पहुंची, 18 जनवरी को असम में करेगी प्रवेश

best

Monday, January 15, 2024

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' नगालैंड पहुंची, 18 जनवरी को असम में करेगी प्रवेश

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' सोमवार शाम नगालैंड पहुंच गयी. राहुल गांधी अपनी पार्टी के सहयोगियों के साथ मणिपुर की सीमा से लगे कोहिमा जिले के खुजामा गांव पहुंचे. इस यात्रा को रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मणिपुर के थौबल में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था.

राहुल गांधी और उनकी टीम का खुजामा में लोगों ने स्वागत किया. वह रात्रि विश्राम गांव में ही करेंगे. कांग्रेस की नगालैंड इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष ख्रीदी थेनुओ ने बताया कि अपने प्रवास के दौरान राहुल गांधी नगा होहो सहित नगा आदिवासी संगठनों, नागरिक संस्थाओं और चर्च निकायों के साथ उनके मुद्दों और समस्याओं पर बंद कमरे में बैठकें करेंगे.

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी नीत यात्रा 18 जनवरी को असम में प्रवेश करेगी और इससे पहले नगालैंड के पांच जिलों कोहिमा, त्सेमिन्यु, वोखा, जुन्हेबोटो और मोकोकचुंग से गुजरेगी.

उन्होंने बताया कि मंगलवार को राहुल गांधी विश्वेमा गांव से नगालैंड में अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे और कोहिमा पहुंचने पर वह द्वितीय विश्व युद्ध के कब्रिस्तान पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे.

उन्होंने बताया कि अन्य जिलों में जाने से पहले वह हाई स्कूल जंक्शन में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' 15 राज्यों के 100 लोकसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी. इस दौरान कुल 6,713 किलोमीटर की दूरी बस और पैदल तय की जाएगी और इसका समापन 20 या 21 मार्च को मुंबई में होगा.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर की बात, दोनों नेताओं के बीच इन मुद्दों पर बनी सहमति

ये भी पढ़ें- विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरान के शहरी विकास मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा



from NDTV India - Latest https://ift.tt/vZh9zCc

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw