google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: आसमान में बेहद नजदीक आ गए अचानक 2 प्लेन, पहले कभी नहीं देखा होगा Parallel Landing का ये नजारा

best

Wednesday, January 24, 2024

आसमान में बेहद नजदीक आ गए अचानक 2 प्लेन, पहले कभी नहीं देखा होगा Parallel Landing का ये नजारा

Parallel Landing Video: रनवे पर क्या कभी आपने एक साथ दो-दो प्लेन को लैंड करते हुए देखा है. ऐसा बहुत ही मुश्किल से होता है. आमतौर पर एटीसी यानी कि एयर ट्रैफिक कंट्रोलर इस बात का ध्यान रखते हैं कि, दो प्लेन का रुख एक ही तरफ न हो. आसमान भले ही बेहद विशाल हो, लेकिन दो प्लेन कभी एक ट्रैक पर नहीं होना चाहिए. न ही एक एयरपोर्ट से एक बार में दो प्लेन टेक ऑफ या लैंड करना चाहिए, लेकिन दुनिया का एक रनवे ऐसा भी है जहां एक साथ दो प्लेन लैंड करते हैं. वो भी आगे पीछे हो कर नहीं, बल्कि दोनों ऑलमोस्ट पैरलल यानी कि एक बराबर ही नजर आते हैं.

वायरल हुआ वीडियो

वैसे तो प्लेन की लैंडिंग का ये वीडियो कुछ पुराना है, लेकिन एक बार फिर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दो प्लेन एक साथ रनवे पर आते हुए नजर आते हैं. इंस्टाग्राम यूजर nickflightx ने इस वीडियो को पोस्ट किया है. इस वीडियो को देखते हुए एक बार को तो ऐसा भी फील होता है कि, दोनों प्लेन बिल्कुल बराबर में हों और आपस में टकरा भी सकते हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता. दोनों प्लेन एक साथ उड़ते हुए जमीन की तरफ आते हैं और एक ही साथ लैंड भी करते हैं. इन दोनों में से एक प्लेन यूनाइटेड एयरलाइन्स और एक प्लेन अलास्का एयरलाइन्स का है. इंस्टाग्राम अकाउंट के कैप्शन के मुताबिक, दोनों प्लेन 28L और 28R पर साइड बाय साइड लैंड करते हैं. ऐसा दुनियाभर में सिर्फ सैन फ्रांसिस्को इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ही होता है.

यहां देखें वीडियो

दोनों में लग रही है रेस

इस शानदार वीडियो को देख यूजर भी हैरान हो रहे हैं, जिसकी वजह से खबर लिखे जाने तक वीडियो के व्यूज 2.1 मिलियन तक पहुंच चुके थे. एक यूजर ने लिखा कि, मैं शर्त लगा सकता हूं कि दोनों पायलट रेस लगा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि, वो इस फ्लाइट में बैठ चुके हैं, ये एक शानदार नजारा होता है. एक यूजर ने जानकारी दी कि, कोहरा होने पर यहां फ्लाइट एक एक करके ही लैंड करती हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/L0tcKy1

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw