google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: फूलों की सजावट और विशेष रोशनी से जगमगा उठा भव्य राम मंदिर, प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बस 2 दिन बाकी

best

Saturday, January 20, 2024

फूलों की सजावट और विशेष रोशनी से जगमगा उठा भव्य राम मंदिर, प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बस 2 दिन बाकी

अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए केवल दो दिन शेष रहने के मद्देनजर अयोध्या स्थित राम मंदिर को भव्य आयोजन के लिए पुष्पों और विशेष रोशनी से सजाया गया है. अयोध्यावासियों का कहना है कि अयोध्या नगरी राममय हो रही है. मंदिर न्यास के सूत्रों ने बताया कि सजावट के लिए फूलों के समृद्ध भंडार का उपयोग किया गया है और 22 जनवरी को होने वाले समारोह के मद्देनजर मंदिर को सजाने के लिए फूलों के विशेष डिजाइन तैयार किए गए हैं.

एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘ये सभी असली फूल हैं और सर्दी के मौसम के कारण ये अपेक्षाकृत लंबे समय तक ताजा रहते हैं इसलिए वे प्राण प्रतिष्ठा समारोह तक ताजा रहेंगे. इन फूलों की सुगंध और सुंदरता ने मंदिर की दिव्यता को और बढ़ा दिया है.

Latest and Breaking News on NDTV

सजावट दीया की 'थीम' पर आधारित
उन्होंने कहा कि फूलों से सजावट और रोशनी के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई हैं और वे न्यास अधिकारियों के मार्गदर्शन में मिलकर काम कर रही हैं.  सूत्र ने कहा कि बाहर के हिस्से में रोशनी की सजावट दीया की 'थीम' पर आधारित है ताकि इसे पारंपरिक रूप दिया जा सके और मंदिर के अलंकृत तत्वों को उजागर किया जा सके.

Latest and Breaking News on NDTV

 एक सूत्र ने कहा कि गर्भ गृह के अंदर पारंपरिक दीये का इस्तेमाल किया जाएगा. मंदिर के भीतर हल्की रोशनी वास्तुशिल्प तत्वों को उजागर करेगी जबकि बाहरी रोशनी शाम के बाद ही चालू की जाएगी.

Latest and Breaking News on NDTV

अयोध्या स्थित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले भगवान राम की नई मूर्ति बृहस्पतिवार की दोपहर राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में रखी गई. मैसूर स्थित मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई 51 इंच की रामलला की मूर्ति को ट्रक से यहां लाया गया था.

22 जनवरी को मंदिर में 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई अन्य गणमान्य अतिथि 22 जनवरी को मंदिर में 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में शामिल होंगे. मंदिर न्यास के महासचिव चंपत राय ने संवाददाताओं से कहा था कि मंदिर में प्रवेश पूर्व दिशा से और निकास दक्षिण दिशा से होगा. संपूर्ण मंदिर अधिरचना अंततः तीन मंजिला होगी.

Latest and Breaking News on NDTV

मुख्य मंदिर तक पहुंचने के लिए पर्यटक पूर्वी दिशा से 32 सीढ़ियां चढ़ेंगे. पारंपरिक नागर शैली में निर्मित मंदिर परिसर 380 फीट लंबा (पूर्व-पश्चिम दिशा), 250 फीट चौड़ा और 161 फीट ऊंचा होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

राम मंदिर उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर
अयोध्या में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन  की तैयारियां जोर-शोर पर हैं. सात दिनों तक चलने वाले रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आज पांचवां दिन है. कार्यक्रम की शुरुआत 16 जनवरी को हुई और इसका समापन 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ होगा. पीएम मोदी ने 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर का भूमि पूजन किया था, अब रामलला स्थायी रूप से मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं, हालांकि गर्भगृह तक वह पहले ही पहुंच चुके हैं. अयोध्या में आज होना वाला कार्यक्रम बहुत ही खास है.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रभु श्रीराम के स्वागत के लिए अयोध्या तैयार
इस दौरान पीएम मोदी खुद अयोध्या में मौजूद रहेंगे. इस भव्य राम मंदिर समारोह के लिए मंदिर ट्रस्ट ने 7,000 से अधिक प्रतिष्ठित लोगों को न्योता भेजा है. इनमें सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी शामिल हैं. मंदिर में भव्य समारोह के लिए अयोध्या शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है, जो अपने प्रभु श्री राम के स्वागत के लिए पलकें बिछाए बैठी है. बता दें कि पीएम मोदी राम मंदिर उद्घाटन समारोह में मुख्य यजमान होंगे. 

ये भी पढ़ें:- 
अयोध्या राम मंदिर निर्माण में नहीं किया गया लोहे और स्टील का इस्तेमाल, जानें क्या है वजह?
Video: भव्य उद्घाटन से पहले अयोध्या के राम मंदिर की एक झलक
 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/6O1vGoD

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw