google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: "नाक से निकला था खून..." : डॉक्टर ने बताया एक स्टार्टअप की CEO ने कैसे ली 4 साल के बेटे की जान

best

Tuesday, January 9, 2024

"नाक से निकला था खून..." : डॉक्टर ने बताया एक स्टार्टअप की CEO ने कैसे ली 4 साल के बेटे की जान

बेंगलुरु में एक स्टार्टअप Mindful AI Lab की CEO सूचना सेठ पर अपने चार साल के बेटे की हत्या के आरोप लगे हैं. इस मामले में हिरियुर अस्पताल के डॉक्टरों ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव की प्रारंभिक जांच के बाद आशंका जतायी है कि बच्चे की मौत तकिए से दबाने के कारण दम घुटने से हुई है. पोस्टमॉर्टम जांच के प्रभारी डॉ. कुमार नाइक ने मीडिया को बताया कि बच्चे के मुंह को दबाया गया है. उन्होंने आगे कहा कि शायद उसकी मौत तकिए या किसी अन्य वस्तु से दम घुटने से हुई होगी.  बच्चे की हत्या हाथों से गला दबाकर नहीं की गई है.  हत्या 36 घंटे पहले हुई थी. दम घुटने के कारण उसका चेहरा और छाती सूज गई है. और बच्चे की नाक से खून बह रहा था. 

चित्रदुर्ग से आरोपी महिला की हुई गिरफ्तारी

बताते चलें कि गोवा पुलिस ने आरोपी सूचना सेठ को सोमवार रात कर्नाटक के चित्रदुर्ग से गिरफ्तार कर लिया. एक अधिकारी ने बताया कि उसे मंगलवार को गोवा लाया गया और मापुसा शहर की एक अदालत ने उसे छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, हत्या के मकसद का अभी तक पता नहीं चला है.

महिला का अपने पति के साथ तलाक की चल रही है प्रक्रिया

महिला छह जनवरी को अपने बेटे के साथ उत्तरी गोवा के कैंडोलिम में एक किराए के फ्लैट में आई थी और दो दिनों तक वहां रहने के बाद सोमवार को टैक्सी से बेंगलुरु चली गई. पुलिस ने बताया कि अपार्टमेंट के कर्मचारियों ने बाद में पुलिस को सूचित किया और उन्हें बताया कि जब वह वहां से निकली, तो उनका चार वर्षीय बेटा उनके साथ नहीं दिखा. गोवा पुलिस के अनुसार सेठ ने उन्हें बताया कि वह और उसका पति अलग हो चुके थे और उनकी तलाक की प्रक्रिया चल रही है. 

ये भी पढ़ें-: 


 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/yRZGTQF

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw