google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: नारियल तेल में ये चीज मिलाकर हफ्ते में एक बार बालों पर लगाएं, 2 घंटे में सफेद बाल जड़ से होंगे काले हो जाएंगे घने और लंबे | Natural Dye for White Hair

best

Wednesday, February 14, 2024

नारियल तेल में ये चीज मिलाकर हफ्ते में एक बार बालों पर लगाएं, 2 घंटे में सफेद बाल जड़ से होंगे काले हो जाएंगे घने और लंबे | Natural Dye for White Hair

Naturally Baal kale Kaise Kare: बालों का सफेद होना आज के समय में एक ऐसी समस्या बन गई है जिससे अमूमन लोग परेशान रहते हैं. बालों का समय से पहले सफेद होना लोगों को काफी टेंशन में डाल देता है. ऐसे में लोग बालों को काला करने के लिए बाजार में मिलने वाले हेयर कलर और डाई का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इनमें मौजूद केमिकल बालों को काला तो करते हैं लेकिन कुछ समय बाद उनको और तेजी से सफेद भी कर सकते हैं. वहीं कई बार लोगों को इसके इस्तेमाल से रिएक्शन भी हो जाता है जो स्किन पर दिखाई पड़ने लग सकता है. ऐसे में बालों को काला करने के लिए आप घरेलू नुस्खों की मदद ले सकते हैं. ये न सिर्फ पूरी तरह से नेचुरली होते हैं और बालों को नुकसान भी नहीं पहुंचाते हैं. आज हम आपको आपके किचन में मौजूद चीजों से हेयर डाई बनाने का तरीका बताएंगे. जिससे आपके बाल जेट ब्लैक हो जाएंगे और फिर आपको कलर नहीं लगाना पडे़गा.

शरीर बन गया है हड्डियों का ढ़ाचा? 2 हफ्ते में बढ़ जाएगा 10 किलो वजन, गेहूं की जगह खाएं इस आटे की रोटियां

बालों को काला करने के लिए नेचुरल हेयर कलर 

इस हेयर डाई को बनाने के लिए आपको चाहिए-

अदरक
मेथी 
प्याज के छिलके 
बादाम 

कैसे बनाएं हेयर डाई 

इस डाई को बनाने के लिए मिक्सी के जार में 3-4 टुकड़े अदरक के, 2 चम्मच मेथी, 2 प्याज के छिलके और 4 बादाम को लेकर अच्छे से पीस लेना है. इसके बाद इस पाउडर को तवे पर डालकर तब तक भून लेना है जब तक इसका रंग काला न हो जाए. इसके बाद इस पाउडर को एक कांच के जार में निकाल लें. अब इसमें आधा जार नारियल का तेल और विटामिन ई कैप्सूल को डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. आपका हेयर डाई बनकर तैयार है. 

कैसे करें अप्लाई 

इस डाई को अपने सफेद बालों पर अच्छे से लगाएं. बालों की जड़ों पर इस डाई को लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और 2 घंटे के लिए लगाकर छोड़ दें. इसके बाद माइल्ड शैंपू से बालों को धोकर साफ कर लें. बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. 1 महीने में ही आपको रिजल्ट नजर आने लगेगा. ये न सिर्फ आपको बालों को काला करने में मदद करेगा बल्कि उनको मजबूत और लंबा बनाने में भी फायदेमंद साबित हो सकता है.
 

How to Clean Your Vagina and Vulva | बेटी को सिखाएं प्राइवेट पार्ट (Private Part) की सफाई कैसे करे



from NDTV India - Latest https://ift.tt/xiXIvqM

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw