google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: कान में अंदर जमा मैल खुद बा खुद निकलने लगेगा बाहर, बस करें ये 3 काम, जानिए कानों को साफ करने के घरेलू नुस्खे

best

Wednesday, February 21, 2024

कान में अंदर जमा मैल खुद बा खुद निकलने लगेगा बाहर, बस करें ये 3 काम, जानिए कानों को साफ करने के घरेलू नुस्खे

How To Remove Ear Wax Naturally: कान हमारे शरीर के सबके नाजुक अंगों में से एक होता है. इसलिए इसके साथ हमें कुछ भी ऐसा नहीं करना चाहिए, जिससे इसको नुकसान पहुंचे. इसके साथ ही कुछ भी ऐसा न करें कि आपको किसी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ें. कान में गंदगी और खोट जमा हो जाना एक नॉर्मल बात है. इसे साफ करने के लिए अक्सर लोग ईयर बड्स, माचिस की तीली या किसी नुकीली चीज का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सभी आपके कानों को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए आपको कानों को साफ करने के समय बहुत सावधानी बरतनी चाहिए. 

ये भी पढ़ें: झाइयां दूर करने के सारे ट्रीटमेंट हो गए हैं फेल? अब दही और नींबू में ये पाउडर मिलाकर लगा लीजिए चेहरे पर, 15 दिनों में जड़ से गायब होंगें Wrinkles

अगर कान में जमा खोंट बहुत ठोस हो गई है तो इसे खुद से निकलवाने की बजाय डॉक्टर के पास जाएं. बता दें कि वैसे तो ईयर वैक्स कानों को बाहर से आने वाली गंदगी से बचाने में मदद करता है. लेकिन जब ये ज्यादा मात्रा में जमा हो जाता है तो इससे साफ सुनाई देने में भी दिक्कत होने लग सकती है. इसलिए इनकी सफाई पर ध्यान रखना चाहिए. तो आइए जानते हैं कान को साफ करने के घरेलू नुस्खे. 

कान के अंदर की गंदगी साफ करने के नेचुरल उपाय | Natural Remedies To Clean The Dirt Inside The Ear

कान की खोंट को साफ करने के लिए आप तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप कान में बादाम या सरसों तेल की एक या दो बूंद को डालकर सिर को उसी डायरेक्शन में रखें. पांच मिनट तक ऐसे ही रहें इससे खोंट नरम हो जाएगी और कान से आराम से निकल जाएगी.

इसके अलावा आप कान की गंदगी को साफ करने के लिए गरम पानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसके लिए एक कप में गरम पानी लें ( पानी इतना गरम हो जिसे आप सहन कर सकें) इस पानी को कान में सावधानी से डालें और फिर इसे निकाल दें. इससे खोंट मुलायम हो जाएगी और आराम से निकल सकती है.

कई लोग कानों में जमा गंदगी को साफ करने के लिए हाइड्रोजन परॉक्साइड का इस्तेमाल भी करते हैं. लेकिन इसके इस्तेमाल से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें. इसके बाद ही इसका इस्तेमाल करें. 

How to Clean Your Vagina and Vulva | बेटी को सिखाएं प्राइवेट पार्ट (Private Part) की सफाई कैसे करे



from NDTV India - Latest https://ift.tt/SEPT43M

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw