google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए गेंहू के आटे की जगह इस चीज के आटे से बनी रोटियों का करें सेवन, हाई बीपी भी रहेगा...

best

Saturday, February 24, 2024

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए गेंहू के आटे की जगह इस चीज के आटे से बनी रोटियों का करें सेवन, हाई बीपी भी रहेगा...

Roti For Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. कोलेस्ट्रॉल या पित्तसांद्रव मोम जैसा एक पदार्थ होता है, जो यकृत से उत्पन्न होता है. कोलेस्ट्रॉल कोशिका झिल्ली का एक महत्वपूर्ण भाग है, जहां उचित मात्रा में पारगम्यता और तरलता स्थापित करने में इसकी आवश्यकता होती है. शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है. एक गुड कोलेस्ट्रॉल और एक बैड कोलेस्ट्रॉल.  कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारी हो सकती है. इसलिए समय पर इसकी देखभाल जरूरी है. कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में हमारी डाइट अहम भूमिका निभाती है. अगर आप शरीर के बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आप मक्के के आटे से बनी रोटियों का सेवन कर सकते हैं.

मक्का पोषण से भरपूर अनाज है. मक्के में मैगनीज, पोटैशियम, जिंक, आयरन, फॉस्फोरस, कॉपर, सेलेनियम, विटामिन-ए जैसे कई सारे तत्व पाए जाते हैं. जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. मक्के को डाइट में कई तरह से शामिल किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें- आंखों की रोशनी लगातार हो रही है कम तो इस पाउडर का ऐसे करें सेवन, चील की तरह तेज हो जाएगी नजर...

Latest and Breaking News on NDTV

क्या कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार है मक्का- (Makka Flour Roti For Cholesterol)

मक्के में भरपूर मात्रा में मौजूद फाइबर ब्लड में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करने में काफी मददगार हो सकता है. इसकी वजह से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ नहीं पाता. यही वजह है कि दिल से जुड़ी समस्याओं में भी मक्के का सेवन फायदेमंद माना जाता है. गेंहू के आटे की जगह आप मक्के के आटे से बनी रोटियों का सेवन कर सकते हैं. मक्के की रोटियों को स्वाद और सेहत से भरपूर माना जाता है. इस आटे से बनी रोटियों के सेवन से न सिर्फ कोलेस्ट्रॉल बल्कि हाई बीपी की समस्या को भी कंट्रोल में रख सकते हैं. इसके अलावा इससे बनी रोटियों का सेवन करने से मोटापा और कब्ज जैसी परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है.

Cholesterol and Heart Disease | Strategies to prevent heart disease



from NDTV India - Latest https://ift.tt/vPk3oNn

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw