google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’: आप नेताओं ने समिति से मुलाकात की, एक साथ चुनाव कराने के विचार का किया विरोध

best

Thursday, February 8, 2024

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’: आप नेताओं ने समिति से मुलाकात की, एक साथ चुनाव कराने के विचार का किया विरोध

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर उच्च स्तरीय समिति से बृहस्पतिवार को मुलाकात की और एक साथ चुनाव कराये जाने के विचार का विरोध किया. सरकार ने पिछले साल सितंबर में लोकसभा, राज्य विधानसभाओं, नगर पालिकाओं और पंचायतों के एक साथ चुनाव कराने के मुद्दे की जल्द से जल्द पड़ताल करने और सिफारिशें करने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक समिति बनाई थी. 

‘आप' के वरिष्ठ नेता जैस्मिन शाह ने पार्टी नेता पंकज गुप्ता के साथ कोविंद से मुलाकात की. शाह ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि ‘आप' देश में एक साथ चुनाव कराने का पुरजोर विरोध करती है.  शाह ने कहा, ‘‘पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव' के लिए उच्च स्तरीय समिति के अन्य सदस्यों से ‘आप' के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता के साथ आज मुलाकात की और आम आदमी पार्टी के विचारों को सामने रखा.''

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) जैसे विपक्षी दलों ने हाल में समिति से मुलाकात की थी.

ये भी पढे़ं:- 
फेसबुक लाइव चैट में शिवसेना (UBT) नेता के बेटे को मारी गोली, हमलावर ने खुद की भी ले ली जान



from NDTV India - Latest https://ift.tt/KkeH6Tx

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw