google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: चंडीगढ़ में भारी बारिश के बीच गिरे ओले, दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज; IMD का लेटेस्ट अपडेट

best

Monday, February 19, 2024

चंडीगढ़ में भारी बारिश के बीच गिरे ओले, दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज; IMD का लेटेस्ट अपडेट

उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) के एक्टिव होने की वजह से बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD Forecast) ने देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही कई राज्यों में ओलावृष्टि और आंधी का अनुमान भी जताया गया है. चंडीगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से एक बार फिर से मौसम (Weather Update) बदल गया है. सोमवार शाम को चंडीगढ़ में तेज बारिश हुई और ओले भी गिरे. इसका असर चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में 22 फरवरी तक रहेगा. वहीं, दिल्ली में भी मंगलवार को बारिश (Rainfall)की संभावना जताई गई है. यूपी के कुछ हिस्सों में भी गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है.

आइए जानते हैं अगले तीन दिन आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम:-

चंडीगढ़ में बारिश के साथ गिरे ओले
मौसम विभाग के मुताबिक, चंडीगढ़ में मंगलवार को 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. 21 फरवरी को 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इससे शहर के तापमान में गिरावट देखी जाएगी. 
शहर के मौसम में यह बदलाव वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने की वजह से आया है. इसका असर चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में 22 फरवरी तक रहेगा. इसके बाद यह डिस्टरबेंस निष्क्रिय हो जाएगा.

बर्फबारी बनी मुसीबत...जम्मू-कश्मीर के 8 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश की अधिक ऊंची चोटियों पर बीती रात से ही बर्फबारी हो रही है. अटल टनल और जलोड़ी दर्रा के लिए वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है. कुल्लू और लाहौल स्पीति के ऊंचे क्षेत्रों में हल्का हिमपात जारी है, जबकि शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है. ताजा हिमपात होने के बाद पर्यटकों के लिए अटल टनल रोहतांग को बंद कर दिया गया है.

मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार और बुधवार के लिए भारी बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी किया है. इस विंटर सीजन में पहली बार रेड अलर्ट दिया गया है. यह अलर्ट 7 जिलों के लिए जारी किया गया है. IMD के अनुसार, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, किन्नौर, लाहौल स्पीति और मंडी के कुछ स्थानों पर भारी हिमपात हो सकता है. इस दौरान सोलन और सिरमौर के ऊंचे क्षेत्रों में भी हल्की बर्फबारी हो सकती है.

दिल्ली में भी फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
राजधानी दिल्ली में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है. दिल्ली में तीन दिन तक हल्की बारिश की संभावना है. बुधवार तक मौसम भीगा-भीगा रहने का पूर्वानुमान जताया गया है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चलेंगी. मंगलवार 20 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने और बारिश के आसार हैं. अगले 24 घंटे तक अधिकतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है. 

21 फरवरी को भी बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी. 22 फरवरी को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. 23 फरवरी को आसमान काफी साफ रहेगा. हालांकि, ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है. 24 फरवरी को फिर से बादलों की लुकाछिपी शुरू हो जाएगी.

चिली के जंगलों में लगी भीषण आग, 99 की मौत, राष्ट्रपति ने इमरजेंसी का किया ऐलान

यूपी के 24 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट
यूपी के मौसम में सोमवार से बदलाव आया. मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 24 शहरों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. इन शहरों में ज्यादातर जिले पश्चिम यूपी के हैं. कुछ जगह बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 4 दिन यानी 23 फरवरी तक कमोबेश मौसम ऐसा ही रहेगा. 1.5 मिमी की तुलना में औसत दोगुनी बारिश होने का अनुमान है. इसके अलावा, 30-40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.


राजस्थान में मौसम विभाग का नया अपडेट
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने इसका अलर्ट जारी कर दिया है. सोमवार को कई जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली और हल्की बूंदाबांदी हुई. इससे शाम को तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई.

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार मंगलवार को अलवर, भरतपुर, दौसा और धौलपुर में ओलावृष्टि की संभावना है. 21 फरवरी को राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने और भरतपुर संभाग में हल्की बारिश की संभावना है. इसके बाद चार दिन मौसम शुष्क रहेगा. 

जम्मू-कश्मीर में फिर से बर्फबारी का दौर
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में घाटी में बारिश जारी रहने की संभावना जताई है. IMD के अनुसार, बारामूला जिले में गुलमर्ग स्कीइंग रिसॉर्ट में पिछले 24 घंटों में लगभग 1.5 फुट बर्फबारी हुई है. गुलमर्ग में तापमान शून्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बुधवार दोपहर तक पूरे जम्मू-कश्मीर में बारिश की चेतावनी भी दी है.
 

दिल्ली समेत उत्तर भारत में फिर लौट आई ठंड! कितने दिनों बाद मौसम होगा ठीक? जान लें पूरी डिटेल



from NDTV India - Latest https://ift.tt/mnYdQpL

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw