google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO : ड्राइवर को पड़ा दिल का दौरा, जुलूस में घुसा दी कार; 5 लोगों को कुचला

best

Thursday, February 22, 2024

VIDEO : ड्राइवर को पड़ा दिल का दौरा, जुलूस में घुसा दी कार; 5 लोगों को कुचला

राजस्थान के नागौर जिले के डेगाना में विश्वकर्मा जयंती की शोभायात्रा के दौरान गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां चालक को हार्ट अटैक आने के बाद बेकाबू हुए बोलेरो ने शोभायात्रा में शामिल कई लोगों को कुचल दिया. इस घटना में लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए. हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया.

वीडियो में दिख रहा है कि डेगाना शहर में विश्वकर्मा जयंती की शोभायात्रा और रैली निकाली जा रही है, तभी अचानक पीछे से आ रहा एक बोलेरो बेकाबू हो गया और आगे शोभायात्रा में चल रहे करीब एक दर्जन लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

बताया जा रहा है कि बोलेरो चालक को अचानक हार्ट अटैक आने से वो बेहोश हो गया, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ. डेगाना के उप जिला अस्पताल के सामने सैंकड़ों लोग जमा हो गए. अस्पताल में बोलेरो ड्राइवर को रेफर करते समय भीड़ ने एंबुलेंस के आगे आकर प्रदर्शन भी किया.

पीटीआई से बात करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से चालक की मौत हो गई है. पुलिस के अनुसार 60 वर्षीय चालक इस्हाक मोहम्मद अपने परिवार के एक सदस्य के साथ मेडिकल जांच के लिए डेगाना के स्थानीय अस्पताल जा रहे थे, हालांकि जब वाहन जांगिड़ समाज द्वारा विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा के पास से गुजर रहा था, उन्हें दिल का दौरा पड़ा.

डेगाना के क्षेत्राधिकारी रामेश्वर सहारण ने बताया, 'दिल के दौरे के कारण, शायद चालक ने एक्सीलेटर दबा दिया और वाहन शोभा यात्रा में घुस गया. इसमें पांच लोग घायल हो गए. वाहन चालक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.'

वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी घटना पर दुख जताया है. उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, 'डेगाना में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान हुए सड़क हादसे में नागरिकों के हताहत होने का समाचार सुनकर मन अत्यंत दुखी है. मैं प्रभु से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए, घायलों की शीघ्र स्वस्थता की कामना करता हूं. परिजनों को यह आघात सहन करने का सामर्थ्य मिले.”



from NDTV India - Latest https://ift.tt/eTg3U5y

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw