google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: राहुल गांधी के खिलाफ वायनाड से BJP उम्मीदवार सुरेंद्रन पर दर्ज हैं 242 आपराधिक मामले

best

Friday, March 29, 2024

राहुल गांधी के खिलाफ वायनाड से BJP उम्मीदवार सुरेंद्रन पर दर्ज हैं 242 आपराधिक मामले

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने वर्तमान सांसद राहुल गांधी के खिलाफ वायनाड लोकसभा सीट से केरल इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन को अपना उम्मीदवार बनाया है. उनके खिलाफ 242 आपराधिक मामले हैं. कानूनी अनिवार्यताओं के चलते सुरेंद्रन ने हाल ही में पार्टी के मुखपत्र में अपने मामलों का विवरण प्रकाशित किया था. उनके मुकदमे का जिक्र तीन पृष्ठों में था.

इसी तरह, भाजपा के एर्णाकुलम निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार के एस राधाकृष्णन के खिलाफ लगभग 211 मामले हैं.

सुरेंद्रन के खिलाफ मामलों के बारे में पूछे जाने पर पार्टी के प्रदेश महासचिव जॉर्ज कुरियन ने कहा, ‘‘ज्यादातर मामले 2018 में हुए सबरीमला विरोध प्रदर्शन से संबंधित हैं. पार्टी के नेता विरोध प्रदर्शन का आह्वान करते हैं, तो पुलिस उस संबंध में मामला दर्ज करती है.''

भाजपा के प्रदेश प्रमुख के खिलाफ मामलों की संख्या का ब्यौरा देते हुए कुरियन ने कहा कि 237 मामले सबरीमला विरोध प्रदर्शन से संबंधित हैं, जबकि पांच केरल में विभिन्न आंदोलनों के संबंध में दर्ज किए गए थे.

पतनममथिट्टा जिले के सबरीमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर उच्चतम न्यायालय के आदेश को लागू करने के केरल सरकार के फैसले के खिलाफ भाजपा और उससे संबद्ध संगठनों ने 2018 में राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन आयोजित किया था.

कुरियन ने कहा कि उम्मीदवारों के खिलाफ मामलों का विवरण प्रकाशित करना अनिवार्य है.

इस बीच, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में सुरेंद्रन, राधाकृष्णन, अलप्पुझा से पार्टी की उम्मीदवार शोभा सुरेंद्रन और वटकारा के उम्मीदवार प्रफुल्ल कृष्ण के खिलाफ मामलों का विवरण देते हुए कहा कि ‘‘भारत के कुछ हिस्सों में राष्ट्रवादी होना कठिन है.''
 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/aWPnImz

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw