google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: मोटरसाइकिल Indicator का नया आविष्कार, दुनिया के लिए एक दम नई चीज

best

Saturday, March 23, 2024

मोटरसाइकिल Indicator का नया आविष्कार, दुनिया के लिए एक दम नई चीज

सोशल मीडिया पर अक्सर अजब-गजब कारनामों के वीडियो सामने आते रहते हैं. कुछ लोग बड़े और अनूठे कारनामे कर इंटरनेट पर छा जाते हैं, तो कुछ अनोखे जुगाड़ लगाकर इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा देते हैं. ऐसे ही एक शख्स का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसने अपनी बाइक में कुछ अनोखा ही सिस्टम फिट करा रखा है. गाड़ी की नंबर प्लेट वाली जगह पर आपको गाड़ी के नंबर के साथ ही ये निर्देश भी देखने को मिलते हैं कि, आपको किस तरफ से गुजरना है.

आस-पास की गाड़ियों के लिए इंस्ट्रक्शन

फेसबुक पर क्रिएटर ध्रुव नाम के अकाउंट से इस मजेदार वीडियो को शेयर किया गया है. अक्सर सड़क पर गाड़ियों की आपस में टक्कर हो जाती है और ये कई बार बड़े हादसे में भी तब्दील हो जाते हैं, लेकिन इस शख्स ने जो तकनीक लगाई है उससे घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, बाइक के पीछे नंबर प्लेट वाली जगह पर आस-पास की गाड़ियों के लिए निर्देश भी लिखा है. ये बाइक पीछे से आती गाड़ियों को बताती है कि, उन्हें किस तरह से गुजरना है. नंबर प्लेट फ्लिप होता है और वहां कभी राइट साइड तो कभी लेफ्ट साइड लिखा आता है.

यहां देखें वीडियो

यूजर्स बोले- नेक्स्ट जेनरेशन इंजीनियरिंग

फेसबुक पर इस वीडियो को 11 हजार से अधिक बार लाइक किया गया है और ढेरों लोगों ने कमेंट भी किए हैं. एक यूजर ने लिखा, नेक्स्ट जनरेशन इंजीनियरिंग. दूसरे ने लिखा, इंडिया में टैलेंट की कमी नहीं है. तीसरे यूजर ने लिखा, ये टेक्नोलॉजी इंडिया से बाहर नहीं जानी चाहिए. वहीं एक अन्य ने लिखा, भाई की कलाकारी को सलाम है.

ये भी देखिए-  Leh के Para-Archer Rigzin Tamchos की प्रेरक कहानी जिनका लक्ष्य है पैरालंपिक तीरंदाजी खेलना  



from NDTV India - Latest https://ift.tt/eIHJgyf

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw