google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: फेसबुक-इंस्टाग्राम डाउन होते ही यूजर्स ने शुरु कर दिया ये काम, एक्स पर मजेदार Memes वायरल

best

Tuesday, March 5, 2024

फेसबुक-इंस्टाग्राम डाउन होते ही यूजर्स ने शुरु कर दिया ये काम, एक्स पर मजेदार Memes वायरल

Facebook Instagram Down: दुनिया भर में सोशल मीडिया इस्‍तेमाल करने वाले हजारों यूजर्स को मंगलवार को परेशानी का सामना करना पड़ा. मेटा द्वारा संचालित प्‍लेटफॉर्म्‍स फेसबुक (Facebook), इंस्‍टाग्राम (Instagram), थ्रेड्स और मैसेंजर भारत सहित दुनिया के कई देशों में ठप हो गए. वेबसाइट डाउनडिटेक्‍टर ने यह कहा है. यूजर्स फेसबुक और इंस्‍टाग्राम के ठप होने की रिपोर्ट कर रहे हैं. मेटा अकाउंट के क्रैश होने से फेसबुक अकाउंट लॉग आउट हो गए. अब लोगों को फेसबुक और इंस्‍टाग्राम के हैक होने का भी डर सता रहा है. 

यूजर्स फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ऐप्स लोड करने, मैसेज भेजने और अपनी फीड को रीफ्रेश नहीं कर पा रहे हैं. डाउनडिटेक्‍टर वेबसाइट के अनुसार, फेसबुक पर 300,000 से अधिक शिकायतें मिली हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर 20,000 से अधिक लोगों ने रिपोर्ट की है. कई यूजर्स  के फेसबुक अकाउंट अपने आप ही लॉग आउट हो गए हैं और समस्‍या के कारण वे इसे लॉग इन भी नहीं कर पाए. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram डाउन हो गया. इससे जुड़े कई ट्वीट्स यूजर ने एक्‍स अकाउंट पर किए हैं. इसमें कहा गया है कि मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम पर फीड लोड नहीं हो रही है और न ही वह कुछ कर पा रहे हैं. यूजर्स के साथ ऐसा क्यों हो रहा है इस बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है. 

वहीं, फेसबुक और इंस्टाग्राम के डाउन होते ही एक्स पर यूजर्स ने अपने रिएक्शन देने शुरु कर दिए हैं. लोग एक्स पर मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं. आइए एक नज़़र डालते हैं इन मजेदार मीम्स पर...

मेटा ने वैश्विक स्‍तर पर आ रही इस समस्‍या को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी ह और यह स्पष्ट नहीं है कि सर्वर को कार्य फिर से शुरू करने में कितना समय लगेगा. हालांकि अभी तक वाट्सएप ने रुकावट को लेकर कोई सूचना नहीं दी है. वाट्सएप का स्‍वामित्‍व भी मेटा के पास है. सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर फेसबुक और मार्क जुकरबर्ग ट्रेंड कर रहे हैं. साथ ही यूजर्स इस वैश्विक सर्वर मुद्दे पर मीम्स साझा कर रहे हैं. 

पिछले साल, जुलाई में WhatsApp सहित मेटा प्लेटफॉर्म में भी समस्‍या आई थी. बाद में दिन में सेवाएं बहाल कर दी गईं. इसी तरह की समस्‍या जून में भी सामने आई थी. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/vZojUe5

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw