google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: PM मोदी का 11 मार्च को गुरुग्राम में रोड शो और रैली, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, ये रास्‍ते रहेंगे बंद 

best

Saturday, March 9, 2024

PM मोदी का 11 मार्च को गुरुग्राम में रोड शो और रैली, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, ये रास्‍ते रहेंगे बंद 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 11 मार्च को गुरुग्राम में नवनिर्मित द्वारका एक्‍सप्रेस वे का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान गुरुग्राम में पीएम मोदी की रैली होगी. साथ ही एक रोड शो का भी आयोजन किया जाएगा. रोड शो के दौरान कई स्‍थानों पर प्रधानमंत्री के काफिले का स्‍वागत किया जाएगा. गुरुग्राम जैसे शहर में यातायात हमेशा से ही ट्रैफिक पुलिस के लिए चुनौती रहा है. ऐसे में पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस (Gurugram Traffic Police) ने एडवाइजरी जारी है, जिसमें आम लोगों को परेशानी न हो. 

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर कई जगहों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा. साथ ही रैली के कारण कई स्थानों पर रास्‍ते भी बंद रहेंगे. 

अधिकारियों के मुताबिक, 11 मार्च को गुरुग्राम के अंतरिक्ष चौक पर पीएम मोदी की रैली होनी है. इसलिए सबसे ज्‍यादा भीड़ भी इसी चौक पर ही उमड़ेगी. उन्‍होंने बताया कि ऐसे में क्लोवर लीफ फ्लाईओवर का इस्तेमाल पर पाबंदी रहेगी. यहां से आईएमटी मानेसर की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करना होगा. 

एक्‍सप्रेसवे से लगती सड़कों पर भी रूट डायवर्जन

वहीं अधिकारियों ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वह अत्यधिक आवश्यक होने पर ही क्लोवर लीफ फ्लाईओवर का इस्तेमाल करें. 

इसके अलावा द्वारका एक्सप्रेस वे से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के दौरान जगह-जगह प्रधानमंत्री के काफिले का स्वागत किया जाएगा. स्वागत स्थलों के आसपास भी भीड़ रहने के कारण द्वारका एक्सप्रेसवे से लगती सड़कों पर भी रूट डायवर्जन किया जाएगा. वहीं, भारी वाहनों का द्वारका एक्सप्रेसवे पर देर शाम तक प्रवेश वर्जित रहेगा. इस दौरान भारी वाहन चालकों को केएमपी एक्‍सप्रेस वे का उपयोग करके अपने गंतव्य की ओर जाना होगा. 

ये भी पढ़ें :

* गुरुग्राम: मां, पत्नी और बच्चों के सामने व्यापारी की गोली मारकर हत्या
* माउथ फ्रेशनर के तौर पर ड्राई आइस देने वाला रेस्तरां मैनेजर गिरफ़्तार, पांच लोगों की हुई थी खून की उल्टी
* गुरुग्राम में खाना डिलीवर करने जा रहा ड्रोन मकान पर गिरा, पाबंदी के बावजूद ड्रोन उड़ाने पर उठे सवाल



from NDTV India - Latest https://ift.tt/k1XMNo7

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw