google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: बस ड्राइवरों को रोज सुबह बिस्किट बांटता है यह बुजुर्ग शख्स, वायरल हुआ दिल छू लेने वाला VIDEO

best

Monday, March 11, 2024

बस ड्राइवरों को रोज सुबह बिस्किट बांटता है यह बुजुर्ग शख्स, वायरल हुआ दिल छू लेने वाला VIDEO

Heartwarming Video Of Elderly Man: दुनिया में ऐसे ढेरों लोग हैं, जिनकी खुशी अपने आस-पास के लोगों की खुशी पर निर्भर करती है, जो दूसरे की आंखों में सुकून देखकर संतुष्ट हो जाते हैं और दूसरों को खाना खिलाकर उनका भी पेट भर जाता है. मुंबई से एक ऐसे ही बुजुर्ग का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जो बसों को रोककर ड्राइवर्स को बिस्किट का पैकेट बांटते नजर आ रहे हैं. मुंबई के ह्यूजेस रोड पर ये अंकल हर दिन ये काम करते हैं और सैकड़ों लोगों को बिस्किट्स बांटते हैं.

नेक दिल बुजुर्ग का वीडियो वायरल (heart touching video)

इंस्टाग्राम यूजर मीनल पटेल ने इस नेक दिल बुजुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. वीडियो में देखा जा सकता है, ये अंकल सड़क के एक किनारे पर खड़े हैं और आती-जाती बसें उनके पास आकर रुक जाती हैं. बुजुर्ग बस ड्राइवर को बिस्किट का पैकेट देते हैं और फिर बस आगे बढ़ जाती है. इस तरह एक के बाद एक बसें आती हैं और अंकल बिस्किट बांटते जाते हैं. वीडियो का टाइटल है, 'हर सुबह, यह चाचा ह्यूजेस रोड पर वहां से गुजरने वाले हर बस चालक को बिस्कुट वितरित करने के लिए इंतजार करते हैं, 'काइंडनेस अलर्ट.'.

यहां देखें वीडियो

लोग बोेले- अंकल का है सोने सा दिल (mumbai man gives biscuits to bus drivers)

ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, 1 लाख 62 हजार लाइक्स इस पर आए हैं और ढेरों लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं. प्रियंका दलवी नाम की एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'मैं इस अंकल को जानती हूं. मेरा भाई एक बस ड्राइवर है. अंकल रोजाना सुबह 5:30 से 8 बजे तक ड्राइवर और कंडक्टरों को पारले-जी बिस्किट देते हैं. ये सीन मैं सिर्फ अपने भाई से सुन रहा था, लेकिन आज इस वीडियो के जरिए देख पाया. इस खूबसूरत वीडियो के लिए धन्यवाद.' दूसरे ने लिखा, 'मैं व्यस्त मुंबई में ऐसा होते देखकर आश्चर्यचकित हूं. इसे शेयर करने के लिए धन्यवाद'. एक अन्य ने लिखा, 'मुंबई को गोल्डन हार्ट वाले लोग मिल गए हैं.'



from NDTV India - Latest https://ift.tt/hqONeyU

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw