google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: मैनपुरी ही नहीं यूपी की सभी 80 सीटों पर मिलेगी जीत - NDTV इलेक्शन कार्निवल में बीजेपी ने किया दावा

best

Thursday, April 11, 2024

मैनपुरी ही नहीं यूपी की सभी 80 सीटों पर मिलेगी जीत - NDTV इलेक्शन कार्निवल में बीजेपी ने किया दावा

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देश भर में सभी दलों की तरफ से तैयारी जारी है. एनडीटीवी नेटवर्क का खास कार्यक्रम 'NDTV इलेक्शन कार्निवल' (NDTV Election Carnival) दिल्ली, हरिद्वार, मेरठ, भरतपुर होते हुए लगभग एक हजार किलोमीटर का सफर तय कर गुरुवार को मैनपुरी पहुंचा. उत्तर प्रदेश में मैनपुरी एक ऐसा सीट है जिसे बीजेपी मोदी लहर में भी अबतक नहीं जीत पायी है. साल 1996 से समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है. कार्यक्रम में जहां एक तरह समाजवादी पार्टी की तरफ से जीत का दावा किया गया वहीं बीजेपी नेता ने पीएम मोदी और राज्य की योगी आदित्यनाथ की सरकार के द्वारा करवाए गए कार्यों के दम पर सभी 80 सीटों पर जीत की बात कही. बीजेपी नेता आलोक गुप्ता ने कहा कि इस बार के चुनाव में हम चुनौती नहीं देने जा रहे हैं हम क्लीन स्वीप कर रहे हैं.

समाजवादी पार्टी का नहीं है गढ़: BJP
आलोक गुप्ता  ने कहा कि  इस बार हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हमारे पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर हमें जीत मिलेगी. उसी में एक सीट मैनपुरी की भी है हमें यहां भी जीत मिलेगी. वहीं कांग्रेस नेता अर्चना भदोरिया ने कहा कि यहां हम दोनों मिलकर मेहनत करेंगे. बीजेपी नेता ने कहा कि बीजेपी में सर्वे करवाने के बाद प्रत्याशियों का चयन किया जाता है. उन्होंने कहा कि इस सीट पर समाजवादी पार्टी का कोई गढ़ नहीं रहा है. यहां उनकी जबर्दस्ती रही है. 4 लोकसभा चुनावों में बेहद नजदीक मुकाबले में हमारी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा. हम कई बार जीत के बेहद करीब थे. 

बीजेपी नेता ने समाजवादी पार्टी पर गलत तरीके से चुनाव जीतने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि यह मैं नहीं कह रहा हूं चुनाव आयोग के अधिकारियों ने भी जांच में पाया था कि पूरे संसदीय क्षेत्र में 95 प्रतिशत बूथ पर इनलोगों ने गुंडागर्दी कर चुनाव जीता है.

कांग्रेस नेता अर्चना भदोरिया ने बीजेपी पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता अर्चना भदोरिया ने कहा कि 2014 के बाद किसी को रोजगार नहीं मिला. अगर कुछ हुआ तो वो है कि आटा महंगा हो गया, गैस सिलेंडर महंगा हो गया. 2014 से पहले जब कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो इस जगह सैनिक स्कूल की स्थापना की गयी. पॉलिटेक्निक की स्थापना हुई. सड़कों का निर्माण हुआ. 

मैनपुरी के लोगों के लिए क्या है सबसे अहम मुद्दा? 
राजनेताओं के बाद नंबर था जनता की बात की. मैनपुरी के लोगों ने कहा कि पहले रोजगार के लिए हम बैंक के पास जाते थे हमें अपना जमीन और सोना बंधक रखना पड़ता था. पीएम मोदी की सरकार में करोड़ों युवाओं को मुद्रा योजना से लाभ मिला. वहीं कुछ लोगों ने स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में खराब हालत को उठाया. महिलाओं ने कहा कि पीएम मोदी के शासन में महिला सुरक्षित महसूस कर रही हैं पहले ऐसे हालत नहीं थे. 

ये भी पढ़ें- :



from NDTV India - Latest https://ift.tt/zlLma10

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw