google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: ये है अमिताभ बच्चन के करियर की सबसे खराब फिल्म, आधे में ही जया बच्चन चली गई थीं थिएटर छोड़

best

Monday, April 1, 2024

ये है अमिताभ बच्चन के करियर की सबसे खराब फिल्म, आधे में ही जया बच्चन चली गई थीं थिएटर छोड़

सदी के महानायक के तौर पर लोकप्रिय बॉलीवुड के एंग्री यंग मैन अमिताभ बच्चन ने हर दौर में ढेर सारी फिल्में दी हैं. शोले, दीवार,जंजीर से लेकर पीकू जैसी शानदार फिल्में देने वाले अमिताभ हर दिल अजीज हैं. अमिताभ बच्चन ने अपने स्टाइल से बॉलीवुड को नए आयाम दिए हैं और बॉलीवुड के लगभग सभी स्टार उनको अपना सुपरस्टार मानते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है कि अमिताभ बच्चन के करियर में हमेशा सब कुछ अच्छा ही रहा है. दूसरे स्टार्स की तरह अमिताभ बच्चन ने भी करियर में ढलान देखा है और उसका मजबूती से सामना किया है. ऐसा ही एक दौर था जब अमिताभ बच्चन की फिल्में पिट रही थी और ऐसी ही एक फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान खुद उनकी पत्नी तक बीच में उठकर चली गईं. लोग कहने लगे थे कि अब बिग बी की करियर खत्म है. जानें क्या है पूरा माजरा.

बीच स्क्रीनिंग से उठकर चली गई थीं जया बच्चन 
जी हां, बात हो रही है 1990 के दशक की, जब बिग बी के करियर में ढलान का वक्त था. उनकी कई फिल्में पिट चुकी थीं और दर्शकों का टेस्ट भी बदल रहा था. उस वक्त 1997 में अमिताभ बच्चन की फिल्म आई, फिल्म का नाम था मृत्युदाता. ये फिल्म साल की एक बड़ी फ्लॉप साबित हुई. अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में उस फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि जया मेरी सबसे बड़ी क्रिटिक रही हैं. जब इस फिल्म की स्क्रीनिंग हो रही थी तो जया भी फिल्म देखने आईं. वो उस वक्त हैरान रह गए जब जया स्क्रीनिंग के बीच से ही उठकर चली गईं. जया को वो फिल्म इतनी नापसंद लगी कि वो पूरी फिल्म देखने के लिए बैठी नहीं रह सकीं.

बुरी तरह फ्लॉप हुई थी फिल्म 
आपको बता दें कि 1992 के बाद ये अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म थी जो उनका कमबैक करवा सकती थी. फिल्म के निर्देशक मेहुल कुमार थे और फिल्म का प्रोडक्शन खुद अमिताभ बच्चन की कंपनी एबीसीएल ने किया था. देखा जाए तो पांच साल बाद ये फिल्म अमिताभ के लिए कमबैक थी लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई. इसके साथ ही अमिताभ बच्चन की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी एबीसीएल भी मुश्किल में आ गई. फिल्म में अमिताभ बच्चन डॉक्टर बनते हैं और उनकी पत्नी का रोल डिंपल कपाड़िया ने निभाया था.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/CqIZc7K

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw