google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: झुर्रियों से छुटकारा दिलाती है यह एंटी-एजिंग क्रीम, सस्ती सी चीजों से बनाकर कर लीजिए तैयार, रोज लगाने पर दिखने लगेगा असर 

best

Sunday, April 14, 2024

झुर्रियों से छुटकारा दिलाती है यह एंटी-एजिंग क्रीम, सस्ती सी चीजों से बनाकर कर लीजिए तैयार, रोज लगाने पर दिखने लगेगा असर 

Skin Care: उम्र बढ़ने के साथ-साथ त्वचा पर भी उम्र के निशान नजर आने लगते हैं. त्वचा पर झुर्रियां और फाइन लाइंस दिखना उम्र बढ़ने के ही निशान कहे जाते हैं. अक्सर धूप से भी स्किन डैमेज होने लगती है तो साथ ही स्किन का सही तरह से ध्यान ना रखने पर भी झुर्रियां (Wrinkles) नजर आने लगती हैं. लगभग 50 फीसदी तक स्किन जेनेटिक्स और सन एक्सपोजर के कारण स्किन पर झुर्रियां दिखने लगती है. इस प्रोसेस को कम करने और झुर्रियों को हल्का करने के लिए कुछ आसान से नुस्खे आजमाए जा सकते हैं. यहां घर पर ऐसी ही एंटी-एजिंग क्रीम बनाने के तरीके दिए जा रहे हैं जो स्किन को ग्लोइंग और झुर्रियों से मुक्त बनाती है. 

हर हफ्ते सफेद दिखने लगते हैं बाल तो फेंक दीजिए बाजार की हेयर डाई और लगाना शुरू कर दीजिए घर की यह एक चीज

इस एंटी-एजिंग क्रीम को बनाने के लिए नारियल के तेल (Coconut Oil) और विटामिन ई कैप्सूल की जरूरत होगी. इसके लिए आप आधा कम नारियल के तेल में 5 विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर पका लें. अब इसे शीशी में भरकर रख लें. इस तैयार मिश्रण को चेहरे पर रोजाना रात में सोने से पहले लगाकर रखें और अगली सुबह उठकर चेहरा धो लें. इसे फ्रिज में रखा जा सकता है जिससे इसका टेक्सचर बिल्कुल क्रीम जैसा दिखने लगे. 

हाथों में हो गई है टैनिंग और दिखने लगा है कालापन तो इस तरह हटाएं डार्कनेस, घर की ही चीजें आएंगी काम

झुर्रियों को कम करने के लिए और भी कुछ आसान से तरीके आजमाए जा सकते हैं. केले के छिलके का अंदरूनी हिस्सा भी एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता है. इसे चेहरे पर मलकर 15 से 20 मिनट रखने के बाद धोकर हटा लें. 

एलोवेरा जैल से भी झुर्रियां कम होने में असर दिखता है. एक चम्मच एलोवेरा जैल में बादाम का मक्खन मिलाएं और जरूरत के अनुसार गुलाबजल डालकर मिला लें. इस तैयार क्रीम को चेहरे पर मलें. इसे आंखों के आसपास और होंठों के आस-पास अच्छे से लगाएं क्योंकि इससे ही फाइन लाइंस और झुर्रियां हल्की होने लगती हैं. 

एजिंग साइंस कम करने के लिए कुछ तेल लगाए जा सकते हैं. बादाम का तेल भी एजिंग साइंस कम कर सकता है. बादाम के तेल से झुर्रियां तो कम होती ही हैं, साथ ही त्वचा मुलायम बनती है और स्किन पर पड़े दाग-धब्बे कम होने लगते हैं. 

Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजन



from NDTV India - Latest https://ift.tt/R3zK78Y

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw