google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: नेचर लव! 1 घंटे में पेड़ों को झप्पी देकर इस शख्स ने बना दिया World Record!

best

Wednesday, May 8, 2024

नेचर लव! 1 घंटे में पेड़ों को झप्पी देकर इस शख्स ने बना दिया World Record!

इस दुनिया में ऐसे कई ऐसे लोग हैं, जो अपने खास काम से अपनी पहचान बनाते हैं. कई बार ये इतिहास भी रच देते हैं. अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पेड़ों को गले लगा रहा है. इस कारण शख्स ने अपने नाम एक रिकॉर्ड भी कर लिया है.

कौन है ये शख्स?

29 वर्षीय छात्र अबुबकर ताहिरू ने एक घंटे में 1,123 पेड़ों को गले लगाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. सोशल मीडियो पर इस शख्स की चर्चा हो रही है. 

देखें वीडियो

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, इसे अमेरिका के अलबामा में Tuskegee National Forest में अंजाम दिया गया. यह रिकॉर्ड आसान नहीं था, क्योंकि इसमें क्वालिफाई करने के लिए ताहिरू को एक मिनट में 19 पेड़ों को गले लगाने की औसत गति बनाए रखने की थी. इसके अलावा यह भी देखा जा रहा था कि वह सभी पेड़ों को अच्छे से गले लगा रहे हैं या नहीं. साथ ही पेड़ों को नुकसान पहुंचाने पर भी डिस्क्वालिफाई हो सकते थे.

सोशल मीडिया पर इस शख्स का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को 10 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं इस वीडियो पर 29 हजार से ज्यादा लोगों के लाइक्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है ये तो अनोखा रिकॉर्ड है. एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- भाई, ऐसा क्यों कर रहे हो.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/kONzfQV

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw