google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: चारधाम यात्रा के दौरान अब तक 52 लोगों की मौत, गंभीर बीमारी वाले श्रद्धालुओं से यात्रा नहीं करने की अपील

best

Friday, May 24, 2024

चारधाम यात्रा के दौरान अब तक 52 लोगों की मौत, गंभीर बीमारी वाले श्रद्धालुओं से यात्रा नहीं करने की अपील

10 मई से शुरू हुई चारधाम यात्रा के पहले पखवाड़े में यात्रा मार्ग पर 50 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है. गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि चारधाम की यात्रा पर आए 52 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो चुकी है और इनमें से ज्यादातर की मौत ह्रदयाघात से हुई.

उन्होंने बताया कि तीन श्रद्धालुओं की मौत गंगोत्री में, 12 की यमुनोत्री में, 14 की बदरीनाथ और 23 की केदारनाथ में मृत्यु हुई. पांडेय ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर 50 वर्ष की उम्र से ज्यादा के श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच अनिवार्य कर दी गयी है और उन्हें सलाह दी जा रही है कि अगर स्वास्थ्य संबंधी कोई गंभीर परेशानी हो तो वे यात्रा न करें.

उन्होंने कहा कि अगर श्रद्धालु यात्रा करने के अपने फैसले पर कायम रहते हैं तो उन्हें एक फॉर्म भरवाकर आगे जाने दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर इंतजाम बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

गढ़वाल आयुक्त ने बताया कि अब तक 9,67,302 श्रद्धालु चारधामों के दर्शन कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि चारों धामों में यात्रा सुचारू ढंग से चल रही है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सबसे महत्वपूर्ण है.

ये भी पढ़ें:- 
चार धाम यात्रा पूरी करने में कितने दिन का लगता है समय, क्या है बेस्ट रूट



from NDTV India - Latest https://ift.tt/PGBEnrX

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw