google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: मर्सिडीज लोगो और वीडियो : कैसे पुलिस ने नागपुर में लड़की से छेड़छाड़ करने वाले ऑटो ड्राइवर को पकड़ा?

best

Friday, May 10, 2024

मर्सिडीज लोगो और वीडियो : कैसे पुलिस ने नागपुर में लड़की से छेड़छाड़ करने वाले ऑटो ड्राइवर को पकड़ा?

बुधवार दोपहर नागपुर में स्कूल से अपने घर जा रही एक स्कूली छात्रा को एक सुनसान इलाके में एक व्यक्ति ने अपने ऑटोरिक्शा में खींचने की कोशिश की. एक स्थानीय व्यक्ति ने घटना का वीडियो शूट कर पुलिस को दिया. इसके बाद ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. इस वीडियो में आरोपी 15 साल की लड़की को अपनी ओर खींचने और उसे जबरन चूमने की कोशिश करता नजर आ रहा है. हालांकि, लड़की उससे दूर हो गई और इशारे से उसे अपना ऑटो स्टार्ट कर चले जाने के लिए कहा. अगले शॉट में वह अपना ऑटो स्टार्ट करता है और फ्रेम से दूर जाता हुआ दिखता है.

वीडियो देखने के बाद पुलिस उस इलाके में गई, जहां घटना हुई थी. सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद उन्होंने ड्राइवर को देखा लेकिन किसी भी क्लिप में उसका ऑटो नंबर दिखाई नहीं दे रहा था. वीडियो में अधिकारियों ने वाहन पर मर्सिडीज का लोगो देखा और इसी से आरोपी पकड़ा गया.

पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण केंद्रे ने कहा, "ऑटो के दोनों तरफ मर्सिडीज के दो लोगो थे. हम पास के एक ऑटो प्वाइंट पर गए. जहां हमें वह ऑटो मिल गया. जब हमने वीडियो दिखाने के बाद उस व्यक्ति से पूछताछ की, तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया." पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने लड़की की पहचान उसकी वर्दी पर लिखे स्कूल के नाम से की. इस घटना से लड़की के माता-पिता सदमे में हैं क्योंकि आरोपी उन्हें जानता था. उन्होंने अभी तक औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है. पुलिस निरीक्षक ने कहा, "भले ही माता-पिता ने शिकायत दर्ज नहीं की है, हमने खुद ही एफआईआर दर्ज की है."

केंद्रे ने कहा, "जब हमने लड़की के माता-पिता को बुलाया तो वे हैरान रह गए क्योंकि ऑटो चालक उन्हें जानता था और वह लड़की को रोजाना उसके स्कूल ले जाता था." उन्होंने अभिभावकों से अपने किशोर बच्चों के व्यवहार पर कड़ी नजर रखने का भी आग्रह किया. इंस्पेक्टर ने अभिभावकों को भी इन मामलों में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/7bCGBzc

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw