google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: हाईवे पर तेज रफ्तार से दौड़ रही थी कार, तभी सामने आ गया सांड; आपने पहले नहीं देखा होगा ऐसा

best

Thursday, May 16, 2024

हाईवे पर तेज रफ्तार से दौड़ रही थी कार, तभी सामने आ गया सांड; आपने पहले नहीं देखा होगा ऐसा

गुजरात के बनासकांठा में एक सांड की टक्कर एक गाड़ी से हो गई. एक्सीडेंट इतना भयानक था कि सांड की मौके पर मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर की हालत भी नाजुक है. बनासकांठा के डिसा-राधनपुर हाईवे पर ये घटना हुई है. दर्दनाक घटना के कारण ड्राइवर की स्थिति नाजुक है, प्राथमिक उपचार के बाद ड्राइवर को अस्पताल ले जाया गया है.

► कैसे हुई घटना?

जानकारी के मुताबिक, बनासकांठा के डिसा-राधनपुर हाईवे पर ईको कार जा रही थी. उसी वक्त सांड आ गया, जिसके कारण तेज टक्कर हुई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सांड गाड़ी के अंदर आ गया और उसकी दर्दनाक मौतक हो गई. सांड के टकराने के बाद गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. इस एक्सीडेंट के कारण ड्राइवर भी जख्मी हो गया. ड्राइवर का इलाज करने के बाद उसे अस्पताल भेज दिया गया है. 

इस टक्कर के कारण हाईवे पर भीड़ जमा हो गई. देखा जाए तो ये टक्कर बेहद जोरदार हो गई. गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. शिहोरी इलाके के स्थानीय लोगों ने ड्राइवर की मदद की. अवारा पशुओं के कारण इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/l0TRv4h

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw