google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: Delhi Metro में बेफिक्र होकर आंटियों ने उड़ाई समोसे की दावत, लोगों ने कहा- जलेबी तो रह ही गई

best

Tuesday, May 28, 2024

Delhi Metro में बेफिक्र होकर आंटियों ने उड़ाई समोसे की दावत, लोगों ने कहा- जलेबी तो रह ही गई

Women Eating Samosa In Delhi Metro: सोशल मीडिया पर आए दिन दिल्ली मेट्रो से जुड़े एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं. कभी कोई ठुमके लगाते नजर आता है, तो कभी कोई अजीबोगरीब हरकतें करता दिखाई पड़ता है. वहीं ज्यादातर वीडियो में लोग एक-दूसरे से चील-कौवे की तरह लड़ते-झगड़ते नजर आते हैं. सीटों को लेकर मारा मारी तो समझ में आती है, लेकिन मेट्रो में खाने को लेकर ऐसी दीवानगी कम ही देखने को मिलती है, वो भी तब जब मेट्रो में खाने की अनुमति ना हो. हाल ही में वायरल एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें दो महिलाएं बड़े मजे से बेफिक्र होकर दिल्ली मेट्रो के अंदर समोसे की दावत उड़ाती नजर आ रही हैं.

दिल्ली मेट्रो से जुड़ा नया वीडियो

ऐसी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए डीएमआरसी ने कई सख्त नियम भी लागू किए हैं, लेकिन बावजूद इसके इस तरह के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. हाल ही में सामने आए इस वीडियो में दो महिलाओं को दिल्ली मेट्रो के अंदर सीट पर देसी स्टाइल में बैठकर मजे से समोसे खाते देखा जा सकता है. महिलाओं को देखकर समझा जा सकता है कि, उन्हें जरा भी फर्क नहीं पड़ता कि देखने वाले क्या सोचेंगे, वो तो बस अपने खाने में मगन हैं. इस दौरान एक आंटी सीट के नीचे प्लास्टिक का रैपर भी फेंकती नजर आती हैं.

यहां देखें वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को rr.rahul9917 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. 5 दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 6 लाख 90 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है. इस वीडियो को अब तक 22 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, 'कम से कम उनमें सीटों पर पैर रखने से पहले अपनी चप्पलें उतारने की शराफत तो है. मैंने तथाकथित 'शिक्षित' लोगों को देखा है जो अपने जूते ऊपर करके ही सीट पर बैठ जाते हैं.' 

ये भी देखें: Weather Update: भीषण गर्मी के बाद जमकर बरसेंगे बादल, इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश



from NDTV India - Latest https://ift.tt/yQ1mJqU

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw