google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: NDTV इलेक्शन कार्निवल : अंबाला में किसान आंदोलन, रोजगार, स्वास्थ्य सबसे अहम मुद्दा; बीजेपी और कांग्रेस में है सीधा मुकाबला

best

Wednesday, May 22, 2024

NDTV इलेक्शन कार्निवल : अंबाला में किसान आंदोलन, रोजगार, स्वास्थ्य सबसे अहम मुद्दा; बीजेपी और कांग्रेस में है सीधा मुकाबला

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देश भर में प्रचार अभियान चरम पर है. पांच चरण के चुनाव के बाद छठे चरण के लिए सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है. देश में जनता का मिजाज क्या है इसे जानने के लिए एनडीटीवी की टीम ग्राउंड जीरो पर लगातार पहुंच रही है. NDTV इलेक्शन कार्निवल' (NDTV Election Carnival) के साथ कई राज्यों से होते हुए 9000 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर हरियाणा पहुंच चुका है. गुरुग्राम के बाद हमारा अगला पड़ाव हरियाणा में अंबाला रहा. अंबाला लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रहा है.  इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होता रहा है. पिछले 2 चुनाव से बीजेपी को इस सीट पर जीत मिलती रही है. 

एनडीटीवी के इलेक्शन कार्निवल में BJP, कांग्रेस, JJP और INLD के प्रतिनिधि जनता के बीच पहुंचे थे. कार्यक्रम में जनता ने जमकर अपने सवाल को उठाया. बड़ी संख्या में व्यवसायी भी इस कार्यक्रम में पहुंचे थे. व्यापारियों ने किसानों के आंदोलन के समाधान की मांग की उन्होंने कहा कि इसके कारण उनका व्यापार चौपट हो रहा है. 

विपक्षी दल के लोग किसानों को भड़का रहे हैं: बीजेपी प्रवक्ता नेहा धवन
बीजेपी नेता ने कहा कि हरियाणा में समरसता खराब करने में विपक्ष की भूमिका रही है. किसान आंदोलन में भी कुछ लोग नकारात्मक हैं जिन्होंने इस आंदोलन को गलत दिशा दी है. किसानों के लिए हरियाणा के इतिहास में पहली बार 14 फसलों पर एमएसपी की शुरुआत की गयी. यह काम किसी भी सरकार ने नहीं किया था. किसानों को विपक्ष के द्वारा भड़काया गया है. बीजेपी ने हमेशा किसानों को सम्मान दिया है. हरियाणा में जब कांग्रेस की सरकार थी तो किसान अपने फसल को सड़कों पर फेंक देते थे. किसानों को कोई सुविधा नहीं थी.

Latest and Breaking News on NDTV

किसानों को बीजेपी की सरकार में गोली मारी गयी: कांग्रेस प्रवक्ता चित्रा सरवारा
कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता चित्रा सरवारा ने कहा कि सबसे ज्यादा नकारात्मक तत्व आज कहीं अगर बैठे हैं तो वो भारतीय जनता पार्टी है. कृषि कानूनों को जिस तरह से मोदी सरकार ने पारित करवाया था उसके बाद ही तय था किसान सड़कों पर उतरेंगे. बड़े ही दुख की बात है कि अन्नदाता को गोली मारी जा रही है. 

कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने किसानों को ठगा: INLD के नेता ओंकार सिंह
INLD के नेता ओंकार सिंह ने कहा कि किसान अपनी रक्षा करना जानता है. अगर वो कमल को उगा सकता है तो उसे काट भी सकता है. किसानों को गोली मारी गयी. बीजेपी कहती है कि आंदोलन करने वाले किसान नहीं है तो फिर सरकार उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं करती है. साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि 10 साल कांग्रेस का राज रहा कांग्रेस पार्टी ने किसानों के लिए क्या किया? किसान आंदोलन में कांग्रेस के नेताओं ने हिस्सा नहीं लिया. हमारे एक मात्र विधायक ने अपनी विधायकी से इस्तीफा दे दिया था. 

Latest and Breaking News on NDTV

14 फसलों पर एमएसपी की योजना, दुष्यंत चौटाला का था: जेजेपी
जेजेपी के प्रवक्ता ने दावा किया कि बीजेपी ने जिस 14 फसलों पर एमएसपी दिया वो दुष्यंत चौटाला की योजना थी. अगर ये इनकी योजना थी तो ये बताए कि बीजेपी शासित अन्य राज्यों में किसानों को एमएसपी क्यों नहीं मिला. 

ये भी पढ़ें-: 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/flBFCNe

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw